Diwali 2025: देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा दीपोत्सव, भक्तों ने किया मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन

Diwali 2025: आज 20 अक्टूबर 2025, वार सोमवार को देशभर में खुशियों का पर्व दिवाली मनाया जा रहा है. आज के दिन बुद्धि के देवता गणेश जी और धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेषतौर पर पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही रात्रि में दीप प्रज्ज्वलन कर घरों को प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा से भरा जाता है. आइए अब जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, मंत्र, उपाय और राशिफल आदि के बारे में.

दिवाली 2025

Diwali 2025 Shubh Muhurat, Puja Vidhi: सनातन धर्म में दिवाली के पर्व का खास महत्व है, जिसका जश्न धनतेरस से शुरू हो जाता है. 5 दिवसीय पर्व के दौरान सबसे पहले धनतेरस फिर छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और अंत में भाई दूज मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है. इस बार आज यानी 20 अक्टूबर, वार सोमवार को दिवाली मनाई जा रही है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्राचीन काल में कार्तिक अमावस्या के दिन ही भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, जिसकी खुशी में नगरवासियों ने दीपों से संपूर्ण अयोध्या को जगमगाया था. इसलिए इस दिन राम जी की पूजा की जाती है. इसके अलावा दिवाली यानी दीपावली के शुभ दिन भक्तजन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की भी पूजा करते हैं. साथ ही घर को दियों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाते हैं. ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश का पूजन करने से घर में खुशहाली, धन, वैभव और सुख-समृद्धि का स्थायी वास होता है.

विज्ञापन

दिवाली की पूजा के शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र, आरती, भजन, उपायों, राशिफल और अन्य जानकारी के लिए बने रहें News24 के साथ….

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Diwali 2025 LIVE: काली माता की आरती

काली माता की आरती (Kali Mata Ki Aarti)

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गाए भारती, ओ मैया, हम सब उतारे तेरी आरती |

तेरे भक्त जनो पार माता भये पड़ी है भारी |

दानव दल पार टूट पड़ो मां करके सिंह सवारी |

सौ सौ सिंघो से बलशाली, है अष्ट भुजाओं वाली,

दुशटन को तू ही ललकारती |

हे मैया, हम सब उतारे तेरी आरती |

माँ बेटी का है इस जग जग बाड़ा हाय निर्मल नाता |

पूत कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता |

सब पे करुणा दर्शन वालि, अमृत बरसाने वाली,

दुखियों के दुखड़े निवारती |

हे मैया, हम सब उतारे तेरी आरती |

नहि मँगते धन धन दौलत ना चण्डी न सोना |

हम तो मांगे तेरे तेरे मन में एक छोटा सा कोना |

सब की बिगड़ी बान वाली, लाज बचाने वाली,

सतियों के सत को संवारती |

हे मैया, हम सब उतारे तेरी आरती |

चरन शरण में खड़े तुम्हारी ले पूजा की थाली |

वरदहस्त सिर पर रख दो मां संकट हरने वाली |

माँ भार दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली,

भक्तों के करेजा तू ही सारती |

हे मैया, हम सब उतारे तेरी आरती |

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली |

तेरे ही गुण गाए भारती, ओ मैया, हम सब उतारे तेरी आरती |

आज दिवाली पर मां काली की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

आज दिवाली पर मां काली की पूजा करने का भी विधान है. काली मां की पूजा के लिए निशिता काम का समय उत्तम होता है. निशिता काल मुहूर्त रात को 11 बजकर 41 मिनट से रात को 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.

Diwali 2025 LIVE: आज दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त हुआ शुरू

आज दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त 7 बजकर 8 मिनट पर शुरू हो चुका है. यह शुभ मुहूर्त रात को 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. आप इस शुभ मुहूर्त के दौरान पूजा अवश्य कर लें. पूजा का शुभ मुहूर्त सिर्फ 1 घंटे 11 मिनट के लिए प्राप्त हो रहा है.

Diwali 2025 LIVE: आज दिवाली के अवसर पर रोशनी से जगमगा उठा अक्षरधाम मंदिर

Diwali 2025 LIVE: राम जी की आरती

राम जी की आरती (Shree Ram Aarti)

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।

नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।

पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।

रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।

आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।

करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।

तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

दोहा- जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।

मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

Diwali 2025 LIVE: तुलसी के नीचे जलाएं दीपक

दिवाली पर आपको तुलसी के पौधे के नीचे और बगीचे में दीपक जलाना चाहिए. तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

Diwali 2025 LIVE: घर की चारों दिशाओं में जलाएं दीपक

दिवाली के मौके पर आपको घर के चारों दिशाओं पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के कोनों में दीपक जलाना चाहिए. घर के कोनों में दीपक जलाने से घर की सीमा सुरक्षित रहती है. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती हैं साथ ही घर में शांति का वातावरण रहता है.

Diwali 2025 LIVE: आज दिवाली पर करें भगवान गणेश जी के इन मंत्रों का जाप

‘ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये, वरवरद सर्वजनं में वशमानाय स्वाहा।’

‘ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं।’

‘ॐ गं गणपतये नम:।’

‘ॐ वक्रतुण्डाय हुं।’

‘ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपतये वरवरद सर्वजन हृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा।’

‘ॐ गणेशं ऋणं छिन्धि वरेण्यं हुं नम: फट्।’

Diwali 2025 LIVE: दिवाली की शाम करें मां लक्ष्मी के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप

‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्री महालक्ष्म्यै नम:’।

‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।’

‘ॐ ऐं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:।’

‘ॐ ऐं क्लीं सौ:।’

‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सौं जगत्प्रसूत्यै नम:।’

‘ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं लक्ष्मी ममगृहे धनं पूरय चिन्ताम् दूरय स्वाहा।’

‘ॐ ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै गरूड़ वाहिन्यै श्रीं ऐं नम:।’

‘ॐ श्रीं च विद्महे अष्ट ह्रीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी-विष्णु प्रचोद्यात।’

Diwali 2025 LIVE: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़

दिवाली के अवसर पर अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

Diwali Daan 2025 Live Updates: आज दिवाली पर मां लक्ष्मी को लगाएं सफेद मिठाई का भोग

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के बाद उन्हें भोग लगाया जाता है. आपको मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए. यह शुभ माना जाता है. आप मां लक्ष्मी को रबड़ी का भोग लगा सकते हैं.

Diwali 2025 Live Updates: दिवाली पर कौन-कौन से योग बन रहे हैं?

आज दिवाली पर वैधृति योग और विष्कुम्भ योग का निर्माण हो रहा है. ये दोनों ही अशुभ योग हैं, जिनका राशियों पर शुभ प्रभाव नहीं पड़ता है.

Diwali Daan 2025: दिवाली पर भूलकर भी न करें इन 6 चीजों का दान, घर से चली जाएंगी मां लक्ष्मी

  • दूध
  • दही
  • तेल
  • हल्दी
  • सुई का दान
  • प्याज और लहसुन
  • Diwali Daan 2025 Live Updates: दिवाली पर किन चीजों का दान माना गया है महादान?

  • धन
  • तिल
  • कंबल
  • अन्न
  • वस्त्र
  • नमक
  • सरसों का तेल
  • सुहाग की सामग्री
  • Happy Diwali Wishes 2025 Live Updates: दीपावली की शुभकामनाएं (Happy Diwali Messages In Hindi)

    यदि आप दिवाली के अन्य संदेशों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें.

    Happy Diwali Wishes 2025: दिवाली के पावन अवसर पर, आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले… सभी को भेजिए शुभ दीपावली के ये संदेश

    Diwali Katha in Hindi 2025 Live Updates: दिवाली पर पढ़ें मां लक्ष्मी की ये कथा, धन की कमी से मिलेगा छुटकारा

    पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में एक गांव में एक साहूकार अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता था. साहूकार की बेटी बहुत ज्यादा धार्मिक थी. वो रोजाना एक पीपल के पेड़ में जल दिया करती थी, जिसमें मां लक्ष्मी वास करती थीं. एक दिन मां लक्ष्मी ने... यदि आप इसके आगे की कथा के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें.

    Diwali Katha in Hindi: आज शाम दिवाली की पूजा में पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी की कृपा से हर इच्छा होगी पूरी

    Diwali Shubh Sanket 2025 Live Updates: दिवाली पर इन 8 चीजों के जरिए मां लक्ष्मी देती हैं शुभ संकेत, क्या आपको आए नजर?

    दिवाली के दिन यानी आज आपको उल्लू, छिपकली, छछूंदर, हाथी, गौरया, बिल्ली, कमल का फूल या काली चींटियां दिखाई देती हैं तो ये संकेत है कि माता रानी आपसे खुश हैं और जल्द ही आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है.

    Diwali 2025 Rashifal: दिवाली पर चंद्र गोचर से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य

    आज दिवाली के पावन दिन रात करीब 8 बजे मन, माता, सुख, मानसिक स्थिति और वाणी के दाता नक्षत्र गोचर करेंगे. इस बार चंद्र देव चित्रा नक्षत्र में कदम रखेंगे, जिससे मेष राशि, कर्क राशि, धनु राशि और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है.

    यदि आप इन चारों राशियों के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें.

    Diwali 2025 Rashifal: आज दिवाली पर 4 राशियों की हीरे जैसी चमकेगी किस्मत, चंद्र करेंगे नक्षत्र गोचर

    Diwali 2025 Live Updates: आज दिवाली पर कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति?

  • राहु ग्रह- कुंभ राशि
  • केतु ग्रह- सिंह राशि
  • शनि ग्रह- मीन राशि
  • देवगुरु बृहस्पति- कर्क राशि
  • चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह- कन्या राशि
  • मंगल ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह- तुला राशि
  • Diwali 2025 Live Updates: शहर के अनुसार क्यों बदलता है शुभ मुहूर्त?

    शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के अनुसार हर दिन का शुभ मुहूर्त तय किया जाता है, जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर अलग होता है. ऐसे में एक शहर के पूजा का शुभ मुहूर्त दूसरे से भिन्न होता है.

    Diwali 2025 Live Updates: शहर के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त क्यों बदलता है?

    शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के अनुसार हर दिन का शुभ मुहूर्त तय किया जाता है, जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर अलग होता है. ऐसे में एक शहर के पूजा का शुभ मुहूर्त दूसरे से अलग होता है

    शहर के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त क्यों बदलता है?

    Diwali 2025 Live Updates: दिवाली पूजा का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • अपराह्न मुहूर्त- दोपहर 03:44 से शाम 05:46
  • सायाह्न मुहूर्त- शाम 05:46 से शाम 07:21
  • रात्रि मुहूर्त- रात 10:31 से सुबह 12:06
  • Diwali Shubh Muhurat 2025 Live Updates: जानें आज किस समय करें लक्ष्मी-गणेश का पूजन

  • दिल्ली- शाम 07:08 से रात 08:18
  • नोएडा- शाम 07:07 से रात 08:18
  • गुरुग्राम- शाम 07:09 से रात 08:19
  • उज्जैन- शाम 07:23 से रात 08:27
  • जबलपुर- शाम 07:06 से रात 08:10
  • लखनऊ- शाम 06:56 से रात 08:04
  • भोपाल- शाम 07:16 से रात 08:20
  • इंदौर- शाम 07:23 से रात 08:27
  • वाराणसी- शाम 07:08 से रात 08:18
  • पटना- शाम 06:59 से रात 08:32
  • कानपुर- शाम 06:59 से रात 08:07
  • देहरादून- शाम 07:01 से रात 08:14
  • ऋषिकेश- शाम 07:01 से रात 08:13
  • हरिद्वार- शाम 07:02 से रात 08:14
  • शिमला- शाम 07:03 से रात 08:17
  • जालंधर- शाम 07:09 से रात 08:23
  • पटियाला- शाम 07:08 से रात 08:21
  • चंडीगढ़- शाम 07:06 से रात 08:19
  • बेंगलुरु- शाम 07:31 से रात 08:25
  • हैदराबाद- शाम 07:21 से रात 08:19
  • अहमदाबाद- शाम 07:36 से रात 08:40
  • आगरा- शाम 07:07 से रात 08:16
  • यदि आप अन्य शहर के शुभ मुहूर्त के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें.

    Diwali Shubh Muhurat 2025: आज दिवाली की शाम किस समय करें लक्ष्मी-गणेश का पूजन? अपने शहर अनुसार जानें शुभ मुहूर्त

    Diwali 2025 Live Updates: माता लक्ष्मी की आरती (Laxmi Mata ki Aarti)

    ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

    तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥

    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।

    मैया तुम ही जग-माता।।

    सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥

    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।

    मैया सुख सम्पत्ति दाता॥

    जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।

    मैया तुम ही शुभदाता॥

    कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥

    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।

    मैया सब सद्गुण आता॥

    सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥

    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।

    मैया वस्त्र न कोई पाता॥

    खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥

    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।

    मैया क्षीरोदधि-जाता॥

    रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥

    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।

    मैया जो कोई जन गाता॥

    उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥

    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

    तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। ऊं जय लक्ष्मी माता।।

    दोहा

    महालक्ष्मी नमस्तुभ्यम्, नमस्तुभ्यम् सुरेश्वरि।

    हरिप्रिये नमस्तुभ्यम्, नमस्तुभ्यम् दयानिधे।।

    पद्मालये नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं च सर्वदे।

    सर्व भूत हितार्थाय, वसु सृष्टिं सदा कुरुं।।

    सब बोलो लक्ष्मी माता की जय, लक्ष्मी नारायण की जय।।

    Diwali 2025 Live Updates: गणेश जी की आरती (Ganesh ji ki Aarti)

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

    एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
    माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

    पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
    लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

    अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
    बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

    ‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

    दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
    कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

    भगवान गणेश की जय, पार्वती के लल्ला की जय….

    Diwali Mantra 2025 Live Updates: आज दिवाली पूजा में करें इन मंत्रों का जाप, लाभ होना पक्का

  • गणेश जी-
  • ॐ गं गणपतये नमः

  • लक्ष्मी जी-
  • ॐ महालक्ष्म्यै नमः

  • राम जी-
  • ॐ श्री रामचन्द्राय नमः

    Diwali Puja Samagri 2025 Live Updates: दिवाली पूजा की सामग्री

  • लकड़ी की चौकी
  • लाल कपड़ा
  • मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा
  • गंगाजल
  • फल
  • फूल
  • थाली
  • रोली
  • अक्षत
  • चांदी का सिक्का
  • खील-बताशे
  • हल्दी की गांठ
  • दूर्वा घास
  • घी
  • दीपक
  • सुपारी
  • लौंग
  • शंख
  • अगरबत्ती
  • धूप
  • मिठाई
  • Diwali Puja Vidhi 2025 Live Updates: दिवाली की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्य करने के बाद नए व शुद्ध कपड़े धारण करें.
  • घर के मंदिर की साफ-सफाई करें.
  • पूजा स्थल पर एक चौकी रखकर उसके ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं, फिर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें.
  • शाम में शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें.
  • देवी-देवताओं को तिलक लगाएं और पूजा सामग्री अर्पित करें.
  • घी का दीपक जलाएं और मंत्र जाप करें.
  • लक्ष्मी-गणेश की आरती करें.
  • सभी घरवालों को प्रसाद दें.
  • घर के कोने-कोने में दीपक जलाएं, लेकिन घी का बड़ा दीपक पूरी रात मंदिर में जले रहने दें.
  • Diwali Puja Shubh Muhurat 2025 Live Updates: दिवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • प्रदोष काल- शाम 5:46 से रात 8:18 तक
  • लक्ष्मी मुहूर्त- शाम 07:08 से रात 8:18 तक
  • वृषभ लग्न- शाम 7:08 से रात 9:03 तक
  • महानिशीथ काल- रात 11:41 से सुबह 12:31 तक
  • सिंह लग्न- रात 1:38 से सुबह 3:56 तक
  • इन सभी मुहूर्त में से किसी में भी आज दिवाली की पूजा की जा सकती है.

    डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

    Tags:

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Aman Maheshwari

    Aman Maheshwari

    अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ