Aaj Ka Rashifal 19 May 2026: आज 19 मई 2026 दिन मंगलवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ज्येष्ठ महीने का मंगलवार है इसे बड़े मंगल के रूप में मनाते हैं. आज बड़े मंगल के दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेगा. गर, वणिज और विष्टि करण रहेगा. इसके साथ ही धृति और शूल योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 19 मई 2026, दिन मंगलवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज अपने खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है. व्यर्थ के दिखाओ से दूर रहें. आप मानसिक शांति की तलाश में रहेगे. संतान के विवाह में विलंब से चिंता हो सकती है. न्यायालय के कार्य आज पूरे हो सकते हैं. व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी. हनुमान जी की उपासना आपके लिए लाभ प्रद रहेगी.
वृषभ राशि
आज आफिस में काम की अधिकता रहेगी. नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं लेकिन आज आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें. पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी.
मिथुन राशि
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा. आज व्यवसाय में आपकी उन्नति संभव है. कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं भी बनेंगी. आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं. मुफ्त की सलाह आपको परेशान कर सकती है.
कर्क राशि
सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी. व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आपके आत्मबल को बढ़ाएंगे. आज आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा. धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत
सिंह राशि
आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं इसलिए सतर्क रहें. विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे. व्यापार में परेशानियों का अंत होगा. आज प्रेम प्रसंग के योग है. उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच से परेशान रहेंगे.
कन्या राशि
आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे. परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे. व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरों पर आपको अपनी नजर रखनी होगी. पेट से संबंधित समस्याएं आपको परेशान सकती हैं.
तुला राशि
आज रुका धन मिलने से धन का संग्रह बढ़ेगा. आप अपने आत्मविश्वास के बल-बूते पर आगे बढ़ेंगे. पारिवारिक में सुख-संतोष बना रहेगा. मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें. उदर पीड़ा से परेशान हो सकते हैं.
वृश्चिक राशि
अपने स्वास्थ के प्रति आपकी लापरवाही ठीक नहीं है. किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं. आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा. आज आपके लाभदायक सौदे होंगे और समाज में प्रसिद्धि भी मिलेगी. गुस्से पर काबू रखकर ही दूसरों से बात करें.
ये भी पढ़ें – प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए बड़ी खबर, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा
धनु राशि
अपने संबंधों के प्रति आपकी मनमर्जी ठीक नहीं हैं. व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं. आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख-साधन बढ़ेंगे. निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है. खाने पर नियंत्रण रखना होगा.
मकर राशि
नौकरी में बदलाव चाहते है लेकिन फैसला लेने में असमन्जस की स्थित्ति रहेगी. साहित्य के पठन में आपकी रुचि बढ़ेगी. संतान के भविष्य की चिंता रहेगी. कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय आपको शुभ फल देंगे.
कुंभ राशि
आज आप समय का सदुपयोग करें. अपनी संगति बदलें. दुसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें. व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें. अपनों से प्रतिस्पर्धा करने से बचें. कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल होंगे.
मीन राशि
समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा. कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा. आज व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी. निर्माण कार्य में सुधार होगा. जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना गलत है अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा.
ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
14 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
4 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
6 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines