प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए बड़ी खबर, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की प्रतिदिन सुबह होने वाली पदयात्रा और आम दर्शन कार्यक्रम को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. श्रीराधा केलिकुंज आश्रम प्रबंधन ने इस बात की जानकारी दी है.

premanand maharaj

Photo Credit- News24GFX

Premanand Maharaj News: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज राधे-राधे नाम की महिमा के लिए देश-विदेश में लोकप्रिय हैं. प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन सुबह निवास से पैदल चलकर श्री हित राधा केली कुंज तक जाते हैं. उनकी पदयात्रा के दौरान दर्शन के लिए परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की काफी भीड़ होती है. अब प्रतिदिन होने वाली इस पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

विज्ञापन

एकांतिक वार्तालाप पर भी रोक

श्रीराधा केलिकुंज आश्रम प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि, किसी अगली सूचना आने तक प्रेमानंद महाराज पदयात्रा कर भक्तों को दर्शन नहीं देंगे. इसके साथ ही एकांतिक वार्तालाप बंद कर दिया गया है. संत प्रेमानंद का स्वास्थ खराब होने के कारण यह फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य और श्रीराधा केलिकुंज प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि, प्रेमानंद महाराज के खराब स्वास्थ्य क कारण एकांतिक वार्तालाप और एकांतिक दर्शन बंद रहेंगे. इन्हें अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित किया गया. भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं. ऐसे मे प्रतिदिन सुबह होने वाली पदयात्रा का बंद होना और वार्तालाप पर रोक से भक्त मायूस हैं. भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए प्रतिदिन सुबह श्री कृष्ण शरणम से श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम के बीच परिक्रमा मार्ग पर पहुंचते हैं.

विज्ञापन

लंबे समय से बीमार हैं प्रेमानंद महाराज

बता दें कि, प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं. प्रेमानंद महाराज की लंबे समय से नियमित रूप से डायलिसिस चल रही है. इसी कारण से उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव आता रहता है. इससे पहले भी कई बार सेहत के कारण उनकी पदयात्रा के समय में बदलाव किया गया है. प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को कई बार पहले भी रोका गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ