Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन सिंह समेत इन 4 राशियों के लिए रहेगा अशुभ, पढ़ें 19 जून 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 19 जून 2026 दिन शुक्रवार को स्कंद षष्ठी व्रत है. आज का दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 19 जून 2026 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: आज 19 जून 2026 दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज शाम को षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी, ऐसे में स्कंद षष्ठी व्रत आज रखा जाएगा. ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि पर अश्लेशा और मघा नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही बव, बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. इसके साथ ही हर्षण और वज्र योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 19 जून 2026, दिन शुक्रवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि 

विज्ञापन

व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से आप परेशान रहेंगे. किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे. आज लाभ होने की संभावना बनती है. मित्र मिलन भी संभव है.

वृषभ राशि

विज्ञापन

दिन की शुरुआत में आप पर क्रोध हावी रहेगा. मन माफिक काम न होने से आप परिजनों पर नाराज होंगे. नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा. धार्मिक रुचि बढ़ेगी. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

निवेश किए धन से अर्जित होने वाले लाभ में विलंब होगा. संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी. आज अर्थ व्यवस्था बिगड़नें से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है.

कर्क राशि 

विज्ञापन

कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें, मेहनत पर विश्वास करें. कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी. व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा. जल्दबाजी आपके लिए नुकसान दायक रहेगी. 

विज्ञापन

सिंह राशि 

आज विशेष उन्नति कारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी. मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे. कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है. भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि 

अपने आलस को त्याग कर काम करें. रुके कार्य में आपको सफलता मिलेगी. पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा. अपनी कार्य योजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है. किसी के प्रति आकर्षित होंगे.

विज्ञापन

तुला राशि 

आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा. कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी. व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे. आज वायु विकार से आप पीड़ित रहेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

आप समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें. सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा. स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें. परिवार की समस्या का समाधान होगा. निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी.

धनु राशि 

विज्ञापन

दैवीय कार्यों में आज का दिन बीतेगा. आज रचनात्मक काम होंगे. नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी. जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी. विद्यार्थी जीवन संघर्षमय रहेगा.

मकर राशि 

विज्ञापन

पारमार्थिक कार्यो में धन लगेगा. सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आप के प्रभाव में वृद्धि होगी. आपका व्यापार अच्छा चलेगा. परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे. अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा. आज कार्य की अधिकता रहेगी. अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है. सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा. कोई विशेष यात्रा होगी.

मीन राशि 

विज्ञापन

कम बोलें पर अच्छा बोलें. अपन गुस्से पर नियंत्रण रखें. आज आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी. आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा. आपको स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी. परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा. स्वास्थ्य नरम रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ