Aaj Ka Rashifal: ध्रुव योग से 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 16 October 2024: 16 अक्टूबर, बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आप कौन से उपाय अपना सकते हैं? आइए जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 16 October 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 October 2024: आज यानी 16 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन बुधवार है। आज सुबह 10:9 मिनट तक ध्रुव योग और शाम 7:18 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा की ओर से 16 अक्टूबर, बुधवार का राशिफल बताया गया है। 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? कौन-कौन से उपाय अपनाने फलदायी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

1. मेष राशि

मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

खर्चों में अधिकता होगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करे और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करें।

3. मिथुन राशि

पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। गुरुजनों से भेंट होगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।  आय में वृद्धि होगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

मन में खुशी का भाव रहेगा।अपने गुरुजनों को उपहार या सम्मान दे सकते हैं। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

5. सिंह राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धैर्य शीलता में कमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें ।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

झगड़ा और विवाद से बचें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

धैर्य शीलता बनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

8. वृश्चिक राशि

किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। रिश्तों में निकटता आएगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।  परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

9. धनु राशि

मन में शांति व प्रसन्नता का भाव रहेगा। संबंधित अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

10. मकर राशि

मन परेशान रह सकता है। पारिवारिक कर्म से मन अशांत रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धैर्यशीलता बनाए रखें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन

12. मीन राशि

शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के साथ बीतेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। परिस्थितियों का सामना करेंगे और सफलता अवश्य पाएंगे। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ