---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज चित्रा नक्षत्र का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 16 March 2025: 12 राशियों के लिए 16 मार्च रविवार का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय शुभ रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 16 March 2025: पचांग के अनुसार 16 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। इस तिथि पर ध्रुव योग और चित्रा नक्षत्र रहेगा। 12 राशियों के लिए ये दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने बताया है। कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? ये भी जानकारी दी है। आइए 16 मार्च का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है। रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। संतान के कारण चिंतित रह सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

व्यवसाय में व्यस्त रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पठान पठान में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आर्थिक मामले में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि 

मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि

उपहार और सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

व्यवसाय में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें ओर सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

भाई बहन और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले। किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

किसी पुराने दुश्मन से सामना हो सकता है। मन परेशान रह सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानें 16 मार्च का लव राशिफल

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद लें व सूर्य को जल दें तथा घायल गोवंश का उपचार करा दें।

मीन राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Mar 15, 2025 11:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola