Aaj Ka Rashifal 16 April: 12 राशियों में किसका चमकेगा भाग्य और किसे रहना होगा सावधान? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 16 April 2025: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 16 अप्रैल बुधवार का राशिफल बताया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 16 April 2025

आज का राशिफल 16 अप्रैल 2025

Aaj Ka Rashifal 16 April 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 16 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन बुधवार है। राहुकाल के दौरान शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। आज राहुकाल का समय 12 बजकर 21 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 16 अप्रैल बुधवार का दिन कैसा रहेगा? राशि अनुसार कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।चल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जटिल समस्याओं को हल करेंगे। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। शिक्षा या प्रतियोगिता के कारण तनाव मिल सकता है। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करेंगे परेशान ना हो। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी और गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि

जीवनसाथी का सहयोग भरपूर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। शांत रहे व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

अहंकार पर नियंत्रण रखें और नकारात्मक विचारों से बचे । धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सार्थक सिद्ध होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 रोटी में गुड़ डालकर दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। तरक्की के अवसर मिलेंगे। धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कारोबार में भाग दौड़ अधिक रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान केदायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। गोवंश को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझन व तनाव मिल सकता है।रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहे। घायल कुत्ते का उपचार करा दें व कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

भाग्य वश सुखद समाचार मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपने उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ