---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar: अक्षय तृतीया से पहले 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Shani Gochar 2025: शनि ग्रह अप्रैल में नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिससे सभी राशियों पर अलग-अलग तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया से पहले किन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है।

---विज्ञापन---

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और राशि का खास संबंध है। नवग्रहों में सबसे धीमी गति से राशि परिवर्तन के लिए शनि ग्रह जाने जाते हैं। जबकि, न्यायाधीश शनि द्वारा नक्षत्र परिवर्तन करने में भी समय लगाया जाता है। वर्तमान में पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में शनि ग्रह हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार 28 अप्रैल, सोमवार को सुबह 07 बजकर 52 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर करेंगे। 26वें नक्षत्र में शनि गोचर से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है, आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना शुभ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अच्छा समय रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। कारोबारियों को कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आपसी मतभेद दूर होंगे। आय वृद्धि के योग बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत शुभ रहेगा। कई काम जो अभी तक पूरा नहीं कर सकें हैं वो जल्दी पूरा हो सके। बिगड़े कार्य भी सही हो जाएंगे। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। रिश्ते में मधुरता आ सकती है। नया काम करने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में लाभ हो सकता है। बाहर जाने की योजना बन सकेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ सकती है। रुके कार्य पूरे होंगे। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। व्यवसाय में सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। धन वृद्धि के योग बनेंगे।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 15, 2025 03:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola