---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal 15 May: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा वृषभ संक्रांति का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 15 May: सूर्य ग्रह द्वारा वृषभ राशि में गोचर करने पर वृषभ संक्रांति मनाई जाती है। 12 राशियों के लिए ये दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: पंचांग के अनुसार आज यानी 15 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन गुरुवार है। सूर्य ग्रह द्वारा वृषभ राशि में प्रवेश किया जाएगा और वृषभ संक्रांति मनाई जाएगी। अगर कोई शुभ कार्य आज करने का सोच रहे हैं तो राहुकाल का समय जरूर जान लीजिए। इस दौरान शुभ काम नहीं करना चाहिए। राहुकाल का समय दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 3 बजक 41 मिनट तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल बताया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

आर्थिक सुधार होगा। माता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र का आना हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।

मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल को गाय का उपचार करा दें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कर्म में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्य क्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी से बिना वजह झगड़ा ना करें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गोवंश का उपचार कर दें और उसको भोजन भी करा दें।

सिंह राशि

पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग प्राप्त हुआ। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जाने के योग हैँ। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें

---विज्ञापन---

कन्या राशि

घर में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी ने व्यापार की शुरुआत हो सकती है। पुराने मित्र के आने से शांति और प्रसन्नता रहेगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रह सकता है। नौकरी में अफसर से संबंधों में सुधार होगा। आज बिना वजह किसी से झगड़ा ना करें। अगर आप शोध में रुचि रखते हैं तो आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

शिक्षा अथवा कुटुंब से परेशानी के संकेत है। परिवार में कोई मंगल कार्य होगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को केले अथवा गुड़ चने खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकले।

धनु राशि

गुरु अथवा पिता के सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो सकता है। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Vrishabha Sankranti 2025: 15 मई को वृषभ संक्रांति, घर पर इस विधि से करें गंगा स्नान; जानें शुभ मुहूर्त

मकर राशि

किसी भी कार्य के प्रति सावधानी रखें। जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध में बिना वजह किसी को कड़वे शब्द न कहें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।

मीन राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा करेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal 15 May 2025: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए संबंध के मामले में कैसा रहेगा गुरुवार, जानें लव राशिफल; शुभ अंक और रंग

---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2025 09:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola