---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal 15 May 2025: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए संबंध के मामले में कैसा रहेगा गुरुवार, जानें लव राशिफल; शुभ अंक और रंग

Love Rashifal 15 May 2025: मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के लिए 15 मई, गुरुवार का दिन प्यार के मामले में कैसा रहेगा? आइए लव राशिफल, शुभ अंक और रंग जानते हैं।

---विज्ञापन---

Love Rashifal 15 May 2025: पंचांग के अनुसार 15 मई, गुरुवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। किसी भी शुभ कार्य को न करने के लिए राहुकाल का समय अपराह्न 13:59 से 15:41 तक है। मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के लिए 15 मई का दिन लव लाइफ के मामले में कैसा रहेगा? किसे थोड़ा संभलकर रहना होगा, किसे प्यार मिल सकता है तो किसके लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा? आइए 15 मई का लव राशिफल, शुभ अंक और रंग जानते हैं।

मेष राशि

प्रेम जीवन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताएंगे और मन प्रसन्न रहेगा। शाम तक पार्टनर संग कोई छोटी सी बहस हो सकती है। इस मामले को आप आसानी से सुलझा सकेंगे।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी से बहुत ज्यादा स्नेह महसूस करेंगे। पार्टनर का साथ मिल सकेगा। किसी बात पर मतभेद हो सकता है। धैर्य से किसी भी काम को सुलझाने की कोशिश करें।

शुभ रंग- लाल

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि

थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों तनाव हो सकता है। पार्टनर से दूरी बनाकर रखेंगे। रिश्ते को बजाने के लिए थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। शाम तक विवाद को सुलझा सकेंगे।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

---विज्ञापन---

कर्क राशि

दिनभर रोमांटिक मूड रहेगा। प्रेम जीवन रोमांस का माहौल रहेगा। दिनभर खुश रहेंगे। सिंगल लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम तक किसी से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- नीला

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 5

सिंह राशि

कपल के लिए दिन अच्छा रहेगा। रोमांटिक माहौल रहेगा। पार्टनर का सपोर्ट मिल सकता है। तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सिंगल लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

---विज्ञापन---

कन्या राशि

पार्टनर का मूड चिड़चिड़ा रहेगा। शाम तक दोनों के बीच बातचीत सही हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।  वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है।

शुभ रंग- सफेद

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 3

तुला राशि

रिलेशनशिप में हैं तो दिन सही रहेगा। विवादों से खुद को दूर रखने में भलाई है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत सही रहेगी।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Saptahik Rashifal: मेष से मीन राशि तक… पारिवारिक, दांपत्य जीवन और सेहत के मामले में कैसा रहेगा सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल और उपाय

वृश्चिक राशि

आज थोड़ा संभलकर रहेंगे तो सही रहेगा। जल्दी किसी पर भरोसा न करें। लव लाइफ के मामले में दिन सही रहेगा। कोई प्रपोज कर सकता है। ज्यादा सोचने से बचे रहने में ही भलाई है। मानसिक शांति रहेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

धनु राशि

विवाहित लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। सुबह लड़ाई-झगड़ा तनाव रह सकता है। शाम तक आप घर का माहौल सही करने की कोशिश करेंगे। एक रोमांटिक डेट की प्लानिंग भी कर सकते हैं। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

मकर राशि

लव लाइफ में पहले से सुधार होगा। सोच-समझकर कोई नया फैसला लें। खुद को बिना वजह की लड़ाई से दूर रखें। शादी नहीं हुई है तो जल्द रिश्ता पक्का हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि

भरपूर्ण एनर्जी के साथ रहेंगा। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

मीन राशि

मीन राशि के लोगों पर परिवार की जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। ऐसी परिस्थिति में जीवनसाथी का सपोर्ट मिल सकेगा। सेहत का ध्यान रखें, तनाव से बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। लव लाइफ मिलीजुली रहेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

ये भी पढ़ें- Numerology: दुखी होने पर अजीब रिएक्ट करती है इन 3 मूलांक के लोगों की बॉडी, जानें आपकी जन्म तारीख शामिल है या नहीं?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 14, 2025 02:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola