Aaj Ka Rashifal: आज 15 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है या नहीं? पढ़ें सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कुंडली में ग्रहों की स्थिति का आकलन करके दैनिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिससे दिनभर की संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 15 दिसंबर 2025 का राशिफल.

Monday Rashifal

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 15 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और द्वादशी तिथि रहेगी. साथ ही चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, बव करण, बालव करण, कौलव करण, शोभन योग और अतिगण्ड योग का निर्माण हो रहा है. 9 ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्र ग्रह तुला राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, मंगल ग्रह धनु राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में, बुध ग्रह वृश्चिक राशि में और शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में पूरे दिन रहेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 15 दिसंबर 2025, शिव जी को समर्पित सोमवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि: 
जिन लोगों का खुद का व्यवसाय है, वो नई योजनाओं पर काम करेंगे. उम्मीद है कि इन योजनाओं से आपको लाभ होगा. दिन खत्म होने से पहले मेष राशि वालों की प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने की भी संभावना है.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे. इसके अलावा निवेश से भी वृषभ राशि वालों को लाभ होने की संभावना है. वैवाहिक जीवन आज आपका सुखमय रहेगा.

मिथुन राशि: 
आज आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. जितना हो सके, उतना अपनी चीजों को गुप्त रखें. इसके अलावा आपको चोट लगने की भी संभावना है.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
सिंगल जातकों को उनका लाइफ पार्टनर मिल जाएगा. वहीं, विवाहित जातक जीवनसाथी और बच्चों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे. इसके अलावा आपको दिनभर धन की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा.

सिंह राशि: 
मन के अनुकूल काम होने से सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी, जिससे भविष्य में अच्छा-खासा लाभ होगा. रिश्तों में भी आज प्यार बना रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
आपके विरोधी आपके काम की तारीफ करेंगे. साथ ही आपसे मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करेंगे. दिन खत्म होने से पहले कन्या राशि वालों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है.

तुला राशि: 
आज आप अपनी मेहनत से जरूरी कामों को पूरा करेंगे. साथ ही धन कमाने के लिए तमाम प्रयास करेंगे. हालांकि, शाम के समय आपकी तबीयत खराब हो सकती है, इसलिए सावधान रहें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
घरवालों से ही नहीं बाहरी लोगों का भी आज आपको साथ मिलेगा. यदि अभी तक आप अपने सोलमेट से नहीं मिले हैं तो मुलाकात होने की संभावना है. इसके अलावा वृश्चिक राशि वालों की करियर से जुड़ी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है.

विज्ञापन

धनु राशि: 
विवाहित जातकों को जीवनसाथी की चिंता रहेगी, जिस कारण तबीयत भी खराब हो सकती है. इसके अलावा कारोबारियों को कोई शुभ समाचार भी दिन खत्म होने से पहले मिल सकता है. हालांकि, निवेश आज 15 दिसंबर को करना आपके लिए शुभ नहीं रहेगा.

मकर राशि: 
अचानक धन लाभ होने से मकर राशि वाले दिनभर खुश रहेंगे. उम्मीद है कि आज कुछ समय आप अपने परिवारवालों के साथ भी व्यतीत करेंगे. वहीं, जो लोग घर से दूर रहते हैं, उनके लिए 15 दिसंबर का दिन सामान्य रहेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
जिन लोगों की हाल के दिनों में शादी हुई है, उनका दिन अच्छा रहेगा. किसी पुराने मित्र से बातचीत होगी. उम्मीद है कि आप दोनों के बीच उत्पन्न गलतफहमी खत्म हो जाएगी. सेहत और आर्थिक स्थिति भी आज ठीक रहने वाली है.

मीन राशि: 
यदि आप मन ही मन किसी को पसंद करते हैं या किसी दोस्त से बात करना अच्छा लगता है तो उनसे मुलाकात होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो दिनभर मजबूत रहेगी. हालांकि, शाम के समय पेट गड़बड़ हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ