Aaj Ka Panchang 15 December 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए सफला एकादशी का खास महत्व है, जिसका व्रत आज 15 दिसंबर 2025 को रखा जा रहा है. माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से सफला एकादशी का व्रत रखते हैं और विष्णु जी की पूजा करते हैं, उन्हें हर तरह के पाप से मुक्ति मिलती है. साथ ही जीवन में खुशहाली का वास होता है. चलिए अब जानते हैं 15 दिसंबर 2025, शिव जी को समर्पित वार सोमवार के पंचांग के बारे में.
आज की तिथि
आज के पावन दिन की शुरुआत पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि से हुई है, जो कि देर रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगी. एकादशी तिथि के बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाली है.
आज के नक्षत्र
आज प्रात: काल से लेकर सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा. चित्रा नक्षत्र के बाद स्वाति नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कि कल सुबह तक रहने वाला है.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 26 मिनट पर
- चन्द्रोदय- प्रात: काल 03 बजकर 45 मिनट पर (16 दिसंबर 2025)
- चन्द्रास्त- दोपहर 02 बजकर 04 मिनट पर
संवत और चंद्रमास
आज के करण
करण की बात करें तो दिन की शुरुआत बव से हुई है, जो सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. बव करण के बाद बालव करण का आरंभ होगा, जो कि रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में कौलव करण रहेगा.
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
आज के शुभ-अशुभ योग
आज प्रात: काल से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक शोभन योग रहेगा. शोभन योग के बाद अतिगण्ड योग का आरंभ होगा, जो कि कल सुबह तक रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.