Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. साथ ही कृतिका नक्षत्र, सुकर्मा योग और दिशाशूल पूर्व का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक रहने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 13 जून 2026, शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि:
कार्यस्थल पर हो रही समस्या के निदान के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन करेंगे तो तुरंत लाभ होगा. आज कुंडली में हवाई यात्रा के योग हैं. साथ ही आप पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे. हालांकि, कुछ काम बनते-बनते रह जाएंगे.
वृषभ राशि:
बेहतर उन्नति के लिए आज आप अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाएंगे. साथ ही एक समय पर एक ही काम करें. आज आप विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं. इसके अलावा विद्यार्थी वर्ग अपनी मेहनत से संतुष्ट रहेंगे.
मिथुन राशि:
आज आपके सभी ग्रह अनुकूल हैं, इसलिए कार्यों में गति आएगी. साथ ही मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक सहयोग भी आज आपको मिलेगा. हालांकि, आज होने वाली यात्रा को टालना ही उचित रहेगा.
कर्क राशि:
स्वास्थ्य पर आज धन खर्च होगा. साथ ही शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा. हालांकि, ससुराल पक्ष से कुछ उपहार मिल सकता है.
सिंह राशि:
आज आपके काम में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं. दिनभर किसी बात से बेचैन रहेंगे. तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे. साथ ही विदेश जाने के योग हैं. बता दें कि आज नया व्यापार शुरू होने की भी पूरी उम्मीद है. आज आप दूसरों की बातें भी सुनने की कोशिश करें क्योंकि इससे आगे आपको ही फायदा होगा. इसके अलावा आज संतों का सानिध्य और आशीर्वाद मिलेगा.
कन्या राशि:
कई दिनों से अटके मामले आज सुलझ सकते हैं. साथ ही आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी होगी. हालांकि, जीवनसाथी से मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है.
तुला राशि:
आज आप चिंता त्यागकर मन को हल्का करें क्योंकि जो होगा अच्छा ही होगा. शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए उनसे सतर्क रहें. बता दें कि आज किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा.
वृश्चिक राशि:
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है. हालांकि, स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ेगा. इसके अलावा मौज-मस्ती पर धन अधिक खर्च होगा. शाम से पहले आपको कोई उपहार भी मिल सकता है. साथ ही वाहन सुख मिलना संभव है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा, जबकि सिंगल लोगों को पिता की बात माननी होगी.
धनु राशि:
समय की अस्थिरता से आप परेशान रहेंगे. हालांकि, परिवार में आई समस्या का निदान होगा. रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में आज वृद्धि होगी. इसके अलावा कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा. आज धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं. शाम तक आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा.
मकर राशि:
आज किसी अनजान पर भरोसा न करें. उम्मीद है कि आज भी जरूरी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे. हालांकि, अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा. साथ ही किसी से अकारण विवाद हो सकता है. आज पारिवारिक मतभेद भी होंगे. विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से उनका मन परेशान रहेगा.
कुंभ राशि:
आज व्यापारिक उन्नति होगी. साथ ही आप जरूरी कार्यों के पूरा होने में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे. बर्तन व्यापारियों के लिए ये समय उपयुक्त है. हालांकि, आज आप अपने पेट से परेशान रह सकते हैं.
मीन राशि:
आज आप धैर्य रखकर काम करें क्योंकि जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. साथ ही आप कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं. इसके अलावा मामूली बात पर विवाद होना संभव है. बता दें कि आज भाई-बहनों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा, लेकिन कोर्ट-कचहरी के भी चक्का काटने पड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
10 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines