Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: आज 12 अगस्त 2026 को सावन माह की अमावस्या तिथि है. आज हरियाली अमावस्या है. गण्ड मूल और आडल योग प्रभावी रहेगा. व्यतीपात और वरीयान् योग का निर्माण हो रहा है. पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र रहने वाला है. आज राहुकाल, दुमुहूर्त, गुलिक काल और यमगण्ड काल रहेगा. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 12 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
आज आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. कार्यस्थल पर आपकी व्यस्तता रहेगी. आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी से न लें अन्यथा हानि संभव है. आप अनावश्यक किसी से विवाद न करें. आज आप परिवारिक क्लेश से परेशान रह सकते हैं.
पिता के साथ आपकी किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी. कोई पुराना फंसा हुआ धन मिल सकता है. आपके रुके कार्य भी पूर्ण होंगे. संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी. अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए यह समय व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है.
अपनी गलतियों को नजर अंदाज न करें. आज व्यवसाय से सम्बन्धित नई योजना बनेगी. कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा. आपकी घर-बाहर दोनों जगह पूछ-परख रहेगी. जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें. अपने आप को संभालें और संगती बदलें.
आज कारोबार में मंदी की वजह से आप परेशान रह सकते हैं. आपके शत्रु षडयंत्र के लिए सक्रिय रहेंगे. आज के दिन आप थकान महसूर करेंगे. धर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी. चिंता तथा तनाव बनी रह सकती है. आज आपकी कार्यसिद्धि होगी.
आज जल्दबाजी में हानि से बचें. आपके परिवार में चिंता तथा तनाव ज्यादा रहेगा. आज आप कार्यस्थल पर विवाद से बचें. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. आपके आज नए दोस्त बनेंगे. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
आपकी वाकशैली से लोग प्रभावित होंगे. माता से अकारण बहस बाजी हो सकती है. आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी. आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. आपके सामने आ रही राजकीय बाधाएं दूर होगी. अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव की स्थिति रहेगी. संपत्ति के कार्य आपके लिए लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आज आपके धनलाभ के योग हैं. संतान की नौकरी लगने से मन प्रसन्न रहेगा.
किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान ना दें. दोस्तों के साथ मन-मुटाव होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. पार्टी – पिकनिक का आनंद मिलेगा. रुके कार्यों में गति आएगी. खान पियन का ध्यान रखें.
आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको लाभ होगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपके बनते कार्य बिगड़ सकते हैं. कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. आज कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे. आज की दिनचर्या आगे पीछे हो सकती है.
कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है वही आपके साथ हो सकता है इसलिए अनावश्यक दिमाग न लगाएं. कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आयेगी. विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे. आपकी पद प्रतिष्ठा वृद्धि होगी.
अपने परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा. आपका आज आत्म सम्मान बढ़ेगा. आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे. आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचने का प्रयास करेंगे, हालांकि सफल नहीं होगे. अनायास विवाद से बचें. बच्चों के पढ़ाई लिखाई की चिंता ज्यादा रहेगी.
अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जित लेंगे. आपको अन अपने जीवनसाथी की चिंता रहेगी. व्यावसायिक यात्रा आपके लिए सफल रहेगी. बेरोजगारी दूर हो सकती है, बस मजबूत प्रयास करें. अपनी संतान का ध्यान रखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.