Shukra Gochar Rashifal: सावन शिवरात्रि पर शुक्र ने बदला नक्षत्र, मिथुन समेत 5 राशियों के लिए बन रहे तरक्की के योग
Shukra Gochar Rashifal: आज सावन शिवरात्रि पर 11 अगस्त को शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन कर गए हैं. शुक्र ग्रह सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं.

Shukra Gochar 2026 Rashifal: शुक्र 25 अगस्त तक हस्त नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना कई राशियों के लिए शुभकारी रहेगा.
शुक्र गोचर राशिफल
2 / 7शुक्र ग्रह के गोचर से मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन राशि को लाभ होगा. शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, धन-धान्य और सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र गोचर के प्रभाव की राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मिथुन राशि
3 / 7शुक्र ग्रह के नक्षत्र गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा. इन लोगों के धन-धान्य में वृद्धि होगी. जमीन के लेन-देन से अच्छा लाभ होगा. कमाई बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ये भी पढ़ें - Budh Guru Yuti 2026: स्वतंत्रता दिवस पर ग्रहों का शुभ संयोग, मकर, मीन समेत 5 राशियों की बढ़ेगी कमाई
कर्क राशि
4 / 7कर्क राशि नक्षत्र परिवर्तन कर गए हैं. शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि को अचानक धनलाभ मिल सकता है. इन लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं.
तुला राशि
5 / 7वाहन और घर खरीदने के योग बनेंगे. तुला राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से रिश्ते मजबूत होंगे. संबंधों के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. नौकरी में तरक्की करेंगे. धनलाभ होने से आप लोगों का मन प्रसन्न रहेगा.
वृश्चिक राशि
6 / 7वृश्चिक राशि वालों की सुख-संपदा में वृद्धि होगी. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आप लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे. करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी. ये भी पढ़ें - Budh Gochar 2026: बुद्धि और व्यापार के दाता बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों को करियर में मिलेगी सफलता
मीन राशि
7 / 7शुक्र गोचर के प्रभाव से मीन राशि वालों को फायदा होगा. इन लोगों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आप लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.