Aaj Ka Rashifal: आज धनु समेत 3 राशियों को होगा धन लाभ, पढ़ें 1 दिसंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: किसी भी दिन की संभावित घटनाओं की जानकारी दैनिक राशिफल के जरिए पहले ही मिल सकती है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 1 दिसंबर 2025, सोमवार का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Credit- news 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal 1 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 1 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और द्वादशी तिथि है. साथ ही रेवती नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र, व्यातीपात योग, वरीयान योग, विडाल योग, वणिज करण, विष्टि करण और बव करण रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज कर्क में देवगुरु बृहस्पति ग्रह, वृश्चिक में शुक्र ग्रह, तुला राशि में बुध ग्रह, वृश्चिक में मंगल ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, मीन में शनि ग्रह, सिंह में केतु ग्रह और वृश्चिक में सूर्य ग्रह रहेंगे, जबकि मीन राशि और मेष राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 1 दिसंबर 2025, सोमवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि: 

आज किया निवेश शुभ रहेगा. इसके अलावा स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य में कमी आएगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 

आज कोई दुखद समाचार मिल सकता है. कारोबार में विवेक से कार्य करेंगे तो लाभ अवश्य मिलेगा. हालांकि, माता-पिता को संतान की चिंता रहेगी.

मिथुन राशि: 

आज कई स्रोतों से धन लाभ होना संभव है, लेकिन घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा. इसके अलावा निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक रहेगी. आज निवेश करना शुभ रहेगा. दिन खत्म होने से पहले यात्रा करने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि: 

आज आपको समय की अनुकूलता का आभास होगा. कारोबार में बड़े सौदे करने के लिए ये समय शुभ है. इसके अलावा संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. आज आर्थिक लाभ होना भी संभव है. विद्यार्थी वर्ग आज सफलता हासिल करेंगे.

सिंह राशि: 

आज पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे. इसके अलावा दोस्तों के साथ यात्रा होगी. हालांकि, नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा. लापरवाही के कारण लाभ के अवसर हाथ से निकल जाएंगे. आज विवाह प्रयास सफल रहेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि: 

दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी. इसके अलावा करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा. कुंडली में धन प्राप्ति के योग हैं. यदि आज यात्रा कर रहे हैं तो वो सफल रहेगी. साथ ही न्याय पक्ष मजबूत होगा.

विज्ञापन

तुला राशि: 

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, जबकि बुजुर्गों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा.

वृश्चिक राशि: 

व्यापारिक नई योजना बनेगी. साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार होगा. आज आपको राजकीय सहयोग मिलेगा और उन्नति होगी. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले अपनों से मनमुटाव हो सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि: 

आज आपको गृहस्थ सुख मिलेगा. साथ ही धन लाभ होगा. इसके अलावा व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. आलस्य की अधिकता से कुछ कार्यों में विलंब होगा.

मकर राशि: 

अपनी बातों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे. संतान के लिए ये समय अनुकूल है क्योंकि लाभ के अवसर हाथ आएंगे. मकर राशि वालों को स्वजनों के साथ पार्टी करने का आनंद मिलेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि:

आज के दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. इसके अलावा आज की गई यात्रा व निवेश सफल रहेगा. कुंडली में धन प्राप्ति के सुगम योग हैं. आज किसी प्रकार का कोई जोखिम भरा काम नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा. आप आज कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे.

मीन राशि:

न चाहते हुए भी आज फालतू खर्च हो सकता है. इसके मामूली चोट व विवाद आदि से हानि होने की संभावना है. कुसंगति आपके लिए कष्टकारक रहेगी. आज कोई जोखिमभरा काम न करें. हालांकि, कुंडली में तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. आज आप अपने परिवार के प्रति सजग रहेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ