Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 1 December 2025: मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती पर रहेगी भद्रा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और करण

Aaj Ka Panchang: आज दिसंबर माह के पहले दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. इसके आलावा आज गीता जयंती भी है. ऐसे में भगवान कृष्ण की पूजा करना शुभ रहेगा. हालांकि, आज के पावन दिन राहुकाल के साथ-साथ भद्रा भी रहेगी. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज किस समय पूजा करना शुभ रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 1 दिसंबर 2025 का पंचांग.

Aaj ka Panchang 1 December 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 1 December 2025: साल 2025 के आखिरी माह दिसंबर का आरंभ हो गया है. आज दिसंबर माह के पहले दिन 2 प्रमुख पर्व हैं. आज गीता जयंती के साथ मोक्षदा एकादशी है. व्रत रखने के साथ-साथ आज विष्णु जी और कृष्ण जी की पूजा करना शुभ रहेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से मोक्षदा एकादशी पर पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशियों का वास होता है. चलिए अब जानते हैं 1 दिसंबर 2025, वार सोमवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि और नक्षत्र

आज शाम 07:01 मिनट तक मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा. द्वादशी तिथि कल सुबह तक रहने वाली है. नक्षत्र की बात करें तो इस समय रेवती चल रहा है, जो कल सुबह तक रहेगा. रेवती नक्षत्र के बाद अश्विनी नक्षत्र का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहेगा.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 56 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 24 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 02 बजकर 22 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 03 बजकर 42 मिनट पर (2 दिसंबर 2025)

संवत और चंद्रमास

Samvat & Chandrmas

आज के अशुभ और शुभ योग

आज सुबह 12:58 मिनट तक व्यातीपात योग था, जिसके बाद अब वरीयान योग चल रहा है. आपको बता दें कि वरीयान योग कल सुबह तक रहेगा. इस बीच देर रात 11:18 मिनट पर विडाल योग का आरंभ होगा, जो कल सुबह 06:57 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

आज का शुभ समय

1 December 2025 Ka Shubh Muhurat

आज का अशुभ समय

1 December 2025 Ka Ashubh Muhurat

नवग्रहों की स्थिति

  • बुध ग्रह- तुला राशि में
  • राहु ग्रह- कुंभ राशि में
  • केतु ग्रह- सिंह राशि में
  • सूर्य ग्रह- वृश्चिक राशि में
  • शुक्र ग्रह- वृश्चिक राशि में
  • शनि ग्रह- मीन राशि में
  • चंद्र ग्रह- मीन राशि और मेष राशि में (संचार)
  • देवगुरु बृहस्पति ग्रह- कर्क राशि में
  • मंगल ग्रह- वृश्चिक राशि में

करण

आज प्रात: काल से लेकर सुबह 08:20 मिनट तक वणिज करण रहेगा, जिसके बाद शाम 07:01 मिनट तक विष्टि करण रहेगा. वहीं, दिन के अंत में बव करण रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ