---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा दिन, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 09 जून 2026 दिन मंगलवार को छठा बड़ा मंगल है. बड़े मंगल के दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 09 जून 2026 का राशिफल.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 09 June 2026: आज 09 जून 2026 दिन मंगलवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी पर बड़ा मंगल है और इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. आज पूर्व भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा. इसके साथ ही प्रीति और आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 09 जून 2026, दिन मंगलवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

---विज्ञापन---

आप दिन को बेहतर बनाने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जोड़ें. आज थोड़ी व्यस्तता रह सकती है. धन प्राप्ति के सुगम योग बनेंगे. आपकी समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. निजी कार्य में अधिक भागदौड़ हो सकती है.

वृषभ राशि

---विज्ञापन---

आपको अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. आज व्यवसाय में धनलाभ होगा. अपनों से शुभ समाचार मिलेंगे. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. भक्ति भाव में मन लगेगा. किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए जाना पड़ सकता है.

मिथुन राशि

---विज्ञापन---

अपनों का साथ पाकर मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा. परिवार के लोगों से मन मुटाव ख़त्म हो सकता है. आपको गृहस्थ सुख मिलेगा. नेत्र संबंधी समस्याएं हो सकती है. आज आपको शरीर कष्ट मिल सकता है. चोट चपेट से सावधान रहें, वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी.

कर्क राशि

---विज्ञापन---

आज धार्मिक यात्रा हो सकती है लेकिन यात्रा में सावधानी रखने की आवश्यकता है. व्यय अधिक होने से मन में तनाव रहेगा, चिंता बढ़ेगी. चोट, चोरी आदि से हानि संभव है. आज कोई भी जोखिम न लें. प्रेम प्रसंग से मन खुश होगा.

सिंह राशि

---विज्ञापन---

लोगों में अपने प्रति फैली गलत फहमी को ख़त्म करें. नौकरी पेशा वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है. आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा. कार्य सिद्धि के योग बन रहे हैं. वस्तुएं संभालकर रखें, खोने की संभावना है.

ये भी पढ़ें – Parama Ekadashi 2026: परमा एकादशी पर बन रहा खास संयोग, इस उपाय को करने से मिलेगा श्रीहरि का आशीर्वाद

---विज्ञापन---

कन्या राशि

व्यापारिक नए सौदे मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यवसायिक नई योजना पर कार्य होगा. आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा. खाने में सावधानी रखें, अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकती है. धनार्जन के नए मार्ग मिलेंगे. वाहन सुख मिलेगा.

---विज्ञापन---

तुला राशि

अपने कार्य की सिद्धि के लिए किसी विशेष व्यक्ति की खोज में रहेंगे. धर्म-कर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी. राजकीय बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी. विवेक से कार्य करें. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

व्यवसायिक सफलता के लिए कार्यस्थल पर हवन- पूजन करवाएं, आश्चर्य करने वाले परिणाम मिलेंगे. अपने समय का उपयोग करें. जो लोग आप के साथ में हैं, उनका ध्यान रखें. आज कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है.

---विज्ञापन---

धनु राशि

आज सबसे पहले तो आलस को त्यागें, उसके बाद ही कोई काम पूर्ण हो सकता है. जीवनसाथी की चिंता रहेगी. अचानक लाभ के योग बन रहे हैं. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. राजनीति में आने का मन बनाएंगे. शत्रुओं से सावधान रहना होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Budh Gochar: 11 जून को बुध नक्षत्र गोचर, सिंह समेत इन 3 राशियों के लिए होगा लाभकारी, करेंगे आर्थिक तरक्की

मकर राशि

---विज्ञापन---

नौकरी में कोई आप के खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है. संपत्ति के कार्यों में गति आएगी. बेरोजगारी दूर हो सकती है. आज शरीर में थकान रहेगी. अपनी वस्तुएं संभालकर रखें. न्याय पक्ष उत्तम है. भूमि खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय सबसे उत्तम है.

कुंभ राशि

अपने व्यवहार में नम्रता लाएं. दिन की उपयोगिता को समझें. अनावश्यक विवाद पैदा न करें. आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं. पुराने लेनदेन आज पूरे हो सकते है. प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे. पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे.

मीन राशि

नौकरी में किए प्रयास विफल हो सकते हैं. परिवारिक विवाद से क्लेश होगा. अपनों से अपेक्षा न करें, दुखी होंगे. किसी से मिलने के लिए स्वयं प्रयास करें. संतान के विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे. आध्यात्मिकता की ओर आपके झुकाव बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: सीढ़ियों के नीचे इन 5 चीजों को होना कर देता है बर्बाद, आज ही करें सुधार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jun 09, 2026 07:06 AM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola