Vastu Tips: सीढ़ियों के नीचे इन 5 चीजों को होना कर देता है बर्बाद, आज ही करें सुधार

Vastu Tips: घर में सभी चीजों को लेकर वास्तु के नियमों के बारे में बताया गया है. घर का वास्तु सही होता है, तो जीवन खुशहाल रहता है. वास्तु दोष के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. आज घर की सीढ़ियों से जुड़े वास्तु के बारे में जानते हैं.

Vastu Tips

Photo Credit- News24GFX

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सभी चीजों की दिशा और दशाओं के बारे में काफी कुछ बताया गया है. घर में मौजूद सभी चीजों को लेकर वास्तु के कई नियम है. इसी प्रकार घर में सीढ़ियों को लेकर कई वास्तु नियम बताए गए हैं. घर की सीढ़ियों के नीचे लोग अक्सर साामन भर देते हैं या इसके नीचे कुछ बाथरूम बनवा लेते हैं. हालांकि, वास्तु की दृष्टि से यह अशुभ माना जाता है. सीढ़ियों के नीचे किन चीजों का होना अशुभ माना जाता है और इसमें कैसे सुधार कर सकते हैं? आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

नहीं होना चाहिए पूजा घर

सीढ़ियों के नीचे कभी भी पूजा घर नहीं बनवाना चाहिए. यह अशुभ मानते हैं. इसका अर्थ है कि, आप भगवान के ऊपर से पैर रखकर निकल रहे हैं. आपके घर में सीढ़ियों के नीचे मंदिर बना हुआ है, तो इस स्थान को तुरंत बदल देना चाहिए.

विज्ञापन

बाथरूम न बनावाएं

अक्सर लोगों के घरों में सीढ़ियों के नीचे बाथरूम बना होता है. वास्तु की दृष्टि से यह गलत माना जाता है. इसके कारण धन हानि, सेहत की समस्याएं और घर में नकारात्मकता का प्रभाव होता है. अगर सीढ़ियों के नीचे बाथरूम बना हुआ है, तो वास्तु दोष से बचने के लिए कांच की कटोरी में सेंधा नमक भरकर बाथरूम के कोने में रख दें.

विज्ञापन

न रखें कूड़ेदान

घर की सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है. घर की सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखने से वास्तु दोष लगता है. इसके कारण घर की सुख-शांति प्रभावित होती है. इसके कारण घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

रसोई नहीं होनी चाहिए

सीढ़ियों के नीचे रसोई नहीं बनवानी चाहिए. सीढ़ियों के नीचे रसोई के होने से वास्तु दोष लगता है. इसके कारण सेहत प्रभावित होती है और आर्थिक संकट पैदा होता है. आप बिना तोड़-फोड़ के इस वास्तु दोष को कम करना चाहते हैं, तो रसोई के कोने में कांच की कटोरी में सेंधा नमक रख दें. रसोई में अंधेरा न होने दें. रोशनी और हवा की अच्छी व्यवस्था रखें.

जूते-चप्पलों का स्टैंड

सीढ़ियों के नीचे जूते-चप्पलों का स्टैंड होना भी बहुत ही सामान्य बात है. लोग अक्सर जूते-चप्पलों का स्टैंड सीढ़ियों के नीचे रखते हैं. हालांकि आपको ऐसा करने से बचना चाहिए. इसके कारण वास्तु दोष लगता है. यह कंगाली और गरीबी का कारण बनता है. आपको इसे सीढ़ियों के नीचे से हटा देना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ