Aaj Ka Rashifal: सिंह और कन्या समेत इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज गुरुवार का दिन, यहां पढ़ें 09 जुलाई 2026 का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 09 जुलाई 2026, बृहस्पतिवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ और लाभदायक रहने की संभावना है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के विशेष संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानिए किस राशि पर क्या असर होगा।

aaj-ka-rashifal-9-july

Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: आज बृहस्पतिवार को 09 जुलाई 2026 पर आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ दशमी तिथि है. इस दिन नवमी-दशमी तिथि के साथ ही पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी व्याप्त रहेगा, लेकिन इसके साथ ही गण्ड मूल, आडल योग और विडाल योग भी प्रभावी होंगे। आज अश्विनी के साथ भरणी नक्षत्र का असर रहेगा। चंद्रमा मेष राशि और सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे। इसके साथ ही आज गर और वणिज करण के साथ सुकर्मा और धृति योग भी रहने वाला है. आज के राशिफल के बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 09 जुलाई 2026, दिन बृहस्पतिवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। आपके उग्र स्वभाव के कारण मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम बरते, साथ में वाणी पर भी संयम रखे। अनैतिक कृत्यों से दूर रहे। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देकर समय का सही उपयोग करें।

विज्ञापन

वृष राशि

आज के दिन सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखें। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। परिवारजनों के साथ किसी विशेष कार्य से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि

सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का योग है। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालें। घर के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। धैर्य और सकारात्मक सोच से परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी।’

विज्ञापन

कर्क राशि

मानसिक बेचैनी और वैचारिक उथल-पुथल के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आप पीछे रहेंगे, जिसका प्रभाव आर्थिक और करियर से संबंधित मामलों पर पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाएँ। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

पति-पत्नी के संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। आप व्यवसाय में कुछ-न-कुछ अच्छा परिणाम हासिल करने के लिए परिवर्तन लेकर आएंगे। बच्चे या परिवार के किसी सदस्य की वजह से चिंतित रहेंगे। परोपकार और सेवा का काम करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी सूझबूझ की सराहना हो सकती है।

कन्या राशि

बच्चों से संबंधित एक अच्छी खबर मिलने की संभावना है। विवादों में भी आप खुशी को तलाश लेंगे। मुसीबतें आपसे दूर होंगी। किसी भी तरह के लेन-देन में बड़ों की सलाह जरूर लें, अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दस्तावेज़ों की जांच-पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय लें।

विज्ञापन

तुला राशि

अपनी उपलब्धियों पर खुद ही पानी फेरने जैसी स्थिति निर्मित होगी। कुछ नया करने की अथवा बड़ा उद्यम शुरू करने की इच्छा जागृत होगी। परंतु अभी कोई भी गतिविधि करें तो विचार-विमर्श अवश्य कर लें। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। जल्दबाजी की बजाय योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

विवाहित जातकों के वैवाहिक सुखों में कमी के हालात देखने को मिलेंगे और किसी कारणवश आपस में मतभेद होना संभव है। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिवार से लाभ हो सकता है तथा अच्छे समाचार भी मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं। बातचीत में संयम बनाए रखने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

विज्ञापन

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों पर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मानसिक रूप से बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें, सफलता मिलने के योग हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बन सकती है।

कुंभ राशि

आज के दिन कोई अच्छे समाचार मिल सकते हैं। नकारात्मक विचारों को अपने मन में न आने दें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। किसी से वाद-विवाद या झगड़े में उलझना आपके लिए ठीक नहीं है, अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हर बात का शांतिपूर्वक समाधान निकालने का प्रयास करें।

विज्ञापन

मीन राशि

आज बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें। बातचीत में सरलता रखें, किसी के साथ गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें। आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रह सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। पर्याप्त आराम और पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ