Zodiac Personality Traits: महाकंजूस हैं ये 3 राशियां, खर्च से पहले सोचती हैं दस बार, हर पाई पर रहती है पैनी नजर

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार 3 राशियां पैसों के मामले में सबसे ज्यादा सतर्क मानी जाती हैं. हर खर्च से पहले कई बार सोचती हैं और फालतू खर्च से बचती हैं. लोग इन्हें महाकंजूस कहते हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी ?

Zodiac-Personality-Traits-kanjoos-rashiya

Zodiac Personality Traits: बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं, पैसा कमाना जितना जरूरी है, उससे भी ज्यादा जरूरी है, उसे सही जगह खर्च करना. लेकिन, हर किसी का खर्च करने का तरीका अलग होता है. कोई बिना सोचे शॉपिंग कर लेता है, तो कोई एक-एक रुपये का भी हिसाब रखता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों में से 3 राशियां ऐसी हैं, जो पैसे के मामले में काफी अलर्ट रहती हैं. कई लोग इन्हें कंजूस और महाकंजूस कह देते हैं, लेकिन इनकी नजर में यह स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग होती है. फालतू खर्च से दूरी और भविष्य के लिए बचत करना इनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

कन्या राशि – बजट के उस्ताद

कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह है, इस राशि के लोग कोई भी खर्च करने से पहले, छोटा हो या बड़ा खर्च, पूरा हिसाब लगा लेते हैं. शॉपिंग करनी हो तो पहले लिस्ट बनती है, फिर बजट तय होता है. जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करना इन्हें पसंद नहीं आता. छोटी रकम भी इनके लिए मायने रखती है. अगर कोई उधार मांगे, तो कब लौटाना है, यह पहले ही साफ कर देते हैं. इसी वजह से लोग इन्हें बहुत हिसाबी समझते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि – भविष्य की सुरक्षा

मकर राशि के लोग मेहनत से कमाए पैसे की पूरी वैल्यू जानते हैं. इसकी वजह है इनपर शनि का प्रभाव होना. ये लोग दिखावे पर खर्च करने के बजाय सेविंग और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर ज्यादा फोकस करते हैं. इन्हें हमेशा पता रहता है कि जेब और बैंक में कितना पैसा है. महंगी चीज तभी खरीदते हैं, जब उसकी सच में जरूरत हो. इनके लिए पैसा सिर्फ खर्च करने की चीज नहीं, बल्कि भविष्य सुरक्षित करने का जरिया होता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि – सुरक्षा की चाह

वृश्चिक राशि के लोग पैसों के मामले में आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करते हैं. साथ ही ये लोग, अपनी आर्थिक जानकारी भी ज्यादा लोगों से शेयर नहीं करते हैं. हर महीने कुछ रकम बचाकर रखना इन्हें सही लगता है. वहीं, किसी नई या अनजान जगह पैसा लगाने से पहले पूरी जांच करते हैं. बिना सोचे जोखिम लेना इनके स्वभाव में नहीं माना जाता है. इसका ज्योतिषीय कारण मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है.

विज्ञापन

फाइनेंशियल प्लानर राशियां

ज्योतिष की क्लासिकल मान्यताओं के अनुसार इन तीनों राशियों की सबसे बड़ी ताकत उनकी फाइनेंशियल डिसिप्लिन मानी जाती है. यही वजह है कि मुश्किल समय आने पर इनके पास अक्सर बचत और पहले से बनाई गई योजना होती है. हालांकि किसी भी व्यक्ति की आर्थिक आदत सिर्फ उसकी राशि से तय नहीं होती. उसकी परवरिश, सोच, अनुभव और कमाई का तरीका भी उतना ही असर डालता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ