Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: आज 02 जून 2026 दिन मंगलवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. ज्येष्ठ माह का मंगल होने के कारण यह बड़ा मंगल है. आज ज्येष्ठ अधिकमास का बड़ा मंगल है. यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए खास होता है. आज तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा. इसके साथ ही साध्य और शुभ योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 02 जून 2026, दिन मंगलवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
---विज्ञापन---
नौकरी में आपकी भाग्योन्नति के योग बन रहे है. समझ और संभलकर कार्य करें, सफल रहेंगे. निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी. आज धनलाभ होगा. साझेदारी संभल कर करें. आज चांदी की कोई वस्तु जरूर खरीदें.
---विज्ञापन---
वृषभ राशि
---विज्ञापन---
आप की कार्य पद्दति से आपके अधिकारी खुश होंगे. संतान के कार्यों से तनाव और चिंता बढ़ सकती है. अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. विद्युत उपकरण पर खर्च संभव है.
---विज्ञापन---
मिथुन राशि
---विज्ञापन---
आप जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें क्योंकि कई लोगों की नजर आप पर है. बकाया धन की वसूली होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी.
कर्क राशि
अध्ययन में रूचि न होने से परिवारजनों से अनबन हो सकती है. अचानक धन हानि हो सकती है. व्यवसायिक नई योजना बनेगी. आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा. निवेशादि आपके लिए लाभदायक रहेंगे. घर के मंदिर में आज श्री यंत्र कि स्थापना जरुर करें.
ये भी पढ़ें - Gajalakshmi Rajyog: गुरु-शुक्र की युति से बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, वृषभ समेत 4 राशियों को होगा फायदा
सिंह राशि
परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है. बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा. मन में कार्यसिद्धि होगी. भवन निवेश शुभ रहेगा. मस्तिष्क पीड़ा संभव है. नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है.
कन्या राशि
आप के व्यवहार के कारण लोग आप की तारीफ करेंगे. वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. आपकी कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है. गलत मार्ग पर जा कर जोखिम न लें. अनावश्यक विवाद से बचें. भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है.
तुला राशि
संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. शासन-प्रशासन से आपको सहयोग मिलेगा. परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी. वायदा बाजार में लाभ होगा.
वृश्चिक राशि
निवेश करने में जल्दबाजी न करें. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. व्यवसायिक उन्नति होगी. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा. विवाद न करें. यश कीर्ति में वृध्दि होगी. झुठ बोलने से बचें. जीवनसाथी के लिए आज कुछ उपहार जरूर ले जाएं. आप के घर की लक्ष्मी प्रसन्न होगी.
ये भी पढ़ें - June Lucky Zodiac Signs: मिथुन समेत इन 6 राशियों के लिए लकी रहेगा जून का महीना, खूब करेंगे तरक्की और मिलेगा धनलाभ
धनु राशि
घर के कामकाज में आप व्यस्त ज्यादा रहेंगे. मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी. पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा. कलात्मक कार्य सफल होंगे. निवेश आपके लिए शुभ रहेगा. जीवनसाथी की चिंता रहेगी. स्वर्ण की प्राप्ति संभव है.
मकर राशि
आप अपनी बात पर अटल रहने का प्रयास करें. आप निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे. आप का मन अत्यंत चंचल है. दुसरों के झंझटों में न पड़ें. आज शरीर सुस्त रहेगा. पुराना रोग उभर सकते हैं. परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें. आज संतो का सानिध्य मिलेगा.
कुंभ राशि
आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा. संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ ख़राब कर सकती है. आपके विरोधी आपसे शांत रहेंगे. आज का निवेश शुभ रहेगा. आज कलम कुमकुम जरूर खरीदें.
मीन राशि
आवास की समस्या का समाधान होगा. परिणय प्रयास सफल रहेंगे. परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. धन प्राप्ति के योग सुगम हैं. भागदौड़ अधिक होगी. आभूषण की प्राप्ति होगी. अपने क्रोध पर काबू रखें.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 3 वाले लोग? जानिए खूबियां और किन आदतों से रहना चाहिए दूर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.