Gajalakshmi Rajyog: गुरु-शुक्र की युति से बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, वृषभ समेत 4 राशियों को होगा फायदा

Gajalakshmi Rajyog: 8 जून को कर्क राशि में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. इस योग के बनने से 4 राशियों को लाभ होने की संभावना है. कर्क राशि में गुरु और शुक्र के मिलन से इस राजयोग का निर्माण होगा. आइये इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Gajlakshm Rajyog

Photo Credit- News24GFX

Gajalakshmi Rajyog: वैदिक ज्योतिष में शुक्र और गुरु की युति अत्यंत शुभ मानी जाती है. 2 जून को गुरु ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे. गुरु ग्रह का गोचर 2 जून 2026, दिन मंगलवार को सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर होगा. इसके बाद 8 जून 2026 दिन सोमवार को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे. 8 जून को कर्क राशि में दोनों ग्रहों के होने से शुभ गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. इसके प्रभाव से 4 राशियों को लाभ होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह गुरु के साथ मिलकर गजलक्ष्मी योग का निर्माण करेंगे. इस योग के निर्माण से परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. आपको करियर में सफलता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आपके लिए इस योग का बनना शुभ होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए प्रथम भाव में इस गजलक्ष्मी योग का बनना शुभ और भाग्यशाली साबित होगा. प्रथम और लग्न भाव में इस योग के बनने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. तनाव कम होगा और आप करियर में तरक्की कर सकेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के ग्यारहवें भाव में यह शुभ योग बनेगा. इसके प्रभाव से कन्या राशि की आय में वृद्धि होगी. आपकी आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपको लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापारियों को किसी डील के होने से तगड़ा मुनाफा हो सकता है. निवेश करने के लिए समय अच्छा है. निवेश करने से लाभ होगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए इस योग का बनना शुभ और लाभकारी होगा. पंचम भाव में इस युति के होने से मीन राशि के लोगों को शिक्षा में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है. शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ