Aaj ka Panchang: आज शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत पर 1 घंटे 29 मिनट तक रहेगा राहु काल, पढ़ें 4 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 4 अक्टूबर 2025 को शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत है. साथ ही प्रात: काल में पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. हालांकि, आज 1 घंटे 29 मिनट तक राहु काल भी रहेगा, जिस दौरान शुभ कार्य करने से बचें. आइए अब जानते हैं आज के दिन के शुभ-अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण आदि के बारे में.

Aaj ka Panchang 4 October 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 4 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 9 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद अगले दिन की सुबह तक त्रयोदशी तिथि रहने वाली है. ऐसे में आज ही शनि त्रयोदशी की पूजा की जाएगी. साथ ही भगवान शिव को समर्पित शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा. वहीं, जिन लोगों ने 3 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत का संकल्प लिया था, वो आज उपवास का पारण करेंगे. इसके अलावा दिनभर पूर्व दिशा शूल रहेगी. आइए अब जानते हैं 4 अक्टूबर 2025, वार शनिवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो इस समय धनिष्ठा चल रहा है, जिसका समापन सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर होगा. इस नक्षत्र के समाप्त होते ही शतभिषा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा. इसके अलावा इस समय बालव करण चल रहा है, जिसका समापन शाम 5 बजकर 9 मिनट पर होगा. शाम में बालव करण के समाप्त होते ही कौलव करण का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा.

विज्ञापन

सम्वत और चंद्रमास

Chandramas

आज के योग

आज 4 अक्टूबर को शूल योग और गण्ड योग का निर्माण हो रहा है. इस समय शूल योग चल रहा है, जो शाम 07:26 मिनट तक रहेगा. इसके बाद गण्ड योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:32
  • सूर्यास्त- शाम 06:24
  • चन्द्रोदय- शाम 04:34
  • चन्द्रास्त- 5 अक्टूबर को सुबह 04:26

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • आज सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे, जबकि सिंह राशि में शुक्र और केतु ग्रह रहेंगे.
  • चंद्र देव आज कुंभ राशि में पूरे दिन संचार करेंगे, जहां उनके साथ राहु ग्रह रहेंगे.
  • गुरु ग्रह आज मिथुन राशि में संचार करेंगे, जबकि शनि ग्रह मीन राशि में रहेंगे.
  • मंगल देव आज तुला राशि में रहेंगे, जहां उनके साथ बुध देव युति स्थिति में होंगे.

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य-चंद्र करेंगे गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ