Aaj ka Panchang: आज राधा अष्टमी पर रहेगी भद्रा, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 31 अगस्त का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 31 अगस्त 2025 को राधा अष्टमी है, जिस दिन व्रत रखने के साथ-साथ देवी राधा और कृष्ण जी की पूजा करना शुभ होता है। हालांकि आज भद्रा की अशुभ छाया भी रहेगी, जिस दौरान मांगलिक कार्य करने शुभ नहीं रहेंगे। आइए अब जानते हैं राधा अष्टमी यानी 31 अगस्त 2025 के पंचांग के बारे में।

Aaj ka Panchang 31 August 2025

Credit- news 24 Gfx

Aaj ka Panchang 31 August 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए जितना महत्व कृष्ण जन्माष्टमी का है, उतनी ही खास आस्था राधा अष्टमी से जुड़ी है। राधा अष्टमी के दिन श्रीराधा के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन लोग राधा रानी की पूजा करते हैं और पूरे दिन व्रत रखते हैं। इसके अलावा राधा रानी को उनकी प्रिय मिठाई, फल, फूल, मोर पंख और भोजन अर्पित करते हैं। मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर राधा रानी की विशेष कृपा होती है, उनके घर में सदा खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही रिश्तों में प्यार घुलता है और घर-परिवार में खुशियों का वास होता है। आइए जानते हैं राधा अष्टमी के पावन दिन के पंचांग के बारे में।

विज्ञापन

तिथि, योग और दिशा शूल

द्रिक पंचांग के अनुसार, राधा अष्टमी के शुभ दिन प्रात: काल 12:58 मिनट तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि का आरंभ हो रहा है। साथ ही दोपहर 03:58 मिनट तक वैधृति योग रहेगा, जिसके बाद देर रात तक विष्कुम्भ योग रहेगा। इसके अलावा आज सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन पश्चिम दिशा शूल रहने वाली है।

विज्ञापन

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो आज शाम 05:27 मिनट से लेकर देर रात तक ज्येष्ठा रहेगा। हालांकि इस समय अनुराधा नक्षत्र चल रहा है। इसके अलावा आज सुबह 11:55 मिनट से लेकर देर रात तक बव करण रहेगा, जबकि इस वक्त विष्ट करण चल रहा है।

चंद्रमास और सम्वत

Chandramas

नवग्रहों की स्थिति

  • गुरु देव आज मिथुन राशि में अकेले मौजूद रहेंगे, जबकि शनि देव दिनभर मीन राशि में संचार करेंगे।
  • राधा अष्टमी के शुभ दिन सूर्य देव आज सिंह राशि में रहेंगे। हालांकि, वो अकेले नहीं होंगे। उनके साथ केतु रहेंगे।
  • चंद्र देव आज वृश्चिक राशि में दिनभर संचार करेंगे, जबकि बुध देव सिंह राशि में रहेंगे।
  • मंगल देव आज शुभ दिन कन्या राशि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
  • शुक्र देव कर्क राशि और राहु ग्रह कुंभ राशि में आज यानी राधा अष्टमी के शुभ दिन रहेंगे।

ये भी पढ़ें- जल्द 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, राधा अष्टमी पर श्रीराधा के साथ चंद्र भी रहेंगे मेहरबान

विज्ञापन

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

सूर्योदय व सूर्यास्त

राधा अष्टमी के शुभ दिन आज  प्रात: काल 05:59 मिनट पर सूर्योदय हो गया है, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 44 मिनट के आसपास सूर्यास्त होगा। हालांकि, इस बीच दोपहर में 1 बजकर 11 मिनट के करीब चंद्रोदय होगा। वहीं, दिन खत्म होने से पहले देर रात 11 बजकर 21 मिनट पर चंद्रास्त होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ