Aaj ka Panchang 27 August 2025: हर साल देशभर में भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसे गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बुद्धि, समृद्धि और शुभता के दाता गणेश जी की पूजा करने से साधक को लाभ होता है। साथ ही सफलता के द्वार खुलते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 3:44 मिनट तक भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। ऐसे में आज 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।
हालांकि, चतुर्थी तिथि के बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा। इसके अलावा भगवान गणेश को समर्पित बुधवार के दिन आज दिनभर उत्तर दिशा शूल रहने वाली है।
करण, योग और नक्षत्र
आज चतुर्थी तिथि के दौरान विष्टि करण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक बव करण रहने वाला है। जबकि दोपहर 12:34 मिनट से लेकर देर रात तक शुक्ल योग रहेगा, जिससे पहले शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आज दिनभर चित्रा नक्षत्र रहेगा।
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज गणेश चतुर्थी के पावन दिन प्रात: काल में 5 बजकर 57 मिनट पर सूर्योदय हो गया है, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 48 मिनट पर सूर्यास्त होगा। इसके अलावा सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर आज चंद्रोदय होगा, जिसके बाद शाम में 8 बजकर 57 मिनट के आसपास चंद्रास्त होगा।
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
नवग्रहों की स्थिति
- सूर्य देव आज गणेश चतुर्थी पर सिंह राशि में केतु के साथ मौजूद रहेंगे।
- चंद्र देव आज बुधवार को तुला और कन्या राशि में संचार करेंगे।
- कर्क राशि में आज के शुभ दिन बुध देव रहेंगे, जबकि कन्या राशि में मंगल दिनभर संचार करेंगे।
- शुक्र देव आज चंद्र की राशि कर्क में रहेंगे, जबकि कुंभ राशि में राहु संचार करेंगे।
- गुरु देव आज गणेश चतुर्थी के शुभ दिन मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि शनि महाराज मीन में संचार करेंगे।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 27 अगस्त को 2 राशियों के प्रेम रिश्ते में होगा सुधार, 1 का पक्का हो सकता है रिश्ता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।