Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 May 2026: आज है चौथा बड़ा मंगल, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ समय, योग, नक्षत्र और करण
Aaj Ka Panchang: आज 26 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज मंगलवार का दिन है. यह ज्येष्ठ महीने का चौथा बड़ा मंगल है. चलिए पंचांग से दिनभर के शुभ-अशुभ समय, योग नक्षत्र और करण के बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें 26 मई का पंचांग.
Aaj Ka Panchang 26 May 2026: आज 26 मई 2026 दिन मंगलवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि पर बड़ा मंगल है. इसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं. यह ज्येष्ठ महीने का चौथा बड़ा मंगल होगा. बड़ा मंगल के दिन रवि योग और विडाल योग रहेगा. इसके साथ ही भद्रा का साया रहेगा. आप बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा अवश्य करें. आज दिनभर शुभ-अशुभ समय, योग और नक्षत्र क्या रहने वाला है, इसके बारे में पंचांग के जरिए जान सकते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 मई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.
विज्ञापन
तिथि, नक्षत्र, करण और योग
तिथि – एकादशी माह – ज्येष्ठ पक्ष – शुक्ल पक्ष करण – वणिज और विष्टि नक्षत्र – हस्त योग – सिद्धि और व्यतीपात दिन – मंगलवार दिशाशूल – उत्तर
ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष एकादशी दिन मंगलवार को ज्येष्ठ माह का चौथा और अधिकमास का दूसरा बड़ा मंगल है. बड़ा मंगल के दिन नवग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है चलिए इसके बारे में जानते हैं. बता दें कि, सूर्य ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे.