Numerology: इस मूलांक वालों के लिए आत्मसम्मान होता है सबकुछ, Self Respect से नहीं करते हैं समझौता

Numerology: जन्म तारीख और मूलांक के जरिए व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि, किस मूलांक के लोग सेल्फ रिस्पेक्ट के मामले में समझौता नहीं करते हैं. इन लोगों के लिए आत्मसम्मान सबकुछ होता है. आइये इनके बारे में जानते हैं.

NUMEROLOGY.jpg_3524b9

Photo Credit- News24GFX

Numerology: अंक ज्योतिष में किसी की जन्म तारीख के जरिए मूलांक के बारे में जान सकते हैं. अगर किसी का जन्म महीने की 18 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1 प्लस 8 यानी 9 होगा. इसी प्रकार सभी का मूलांक पता कर सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तिव और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 1 वाले लोग ऐसे होते हैं जो आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं करते हैं. यह लोग सेल्फ रिस्पेक्ट को सबकुछ मानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 1 वाले लोग

अगर किसी का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1 होगा. मूलांक 1 का संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है. मूलांक 1 सूर्य के प्रभाव वाला होता है. यह लोग आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और लीडरशिप गुणों से भरे होते हैं. यह लोग आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करते हैं. कई बार अगर कोई इनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है, तो यह रिश्ता तक खत्म कर देते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 1 वाले लोगों में राजा और लीडर जैसे गुण होते हैं. इन्हें सम्मान बेहद पसंद होता है. कोई इनका सम्मान करता है, तो यह उसकी खूब मदद करते हैं. अगर कोई इन्हे ठेस पहुंचाता है, तो यह उससे रिश्ता खत्म कर देते हैं. ऐसे लोगों से यह दूरी बना लेते हैं. इस मामले में यह अपना और पराया नहीं देखते हैं. यह लोग लीडरशिप क्वालिटी से भरपूर होते हैं.

विज्ञापन

कई बार करते हैं मुश्किलों का सामना

मूलांक 1 वाले लोग अपनी इस आदत के कारण मुश्किल का सामना करते हैं. इनके अंदर जरूरत से अधिक अहंकार होता है इसके कारण रिश्ते नहीं चलते हैं. दूसरों की बात को नजरअंदाज करना, गुस्सा करना और हमेशा खुद को सही मानना जीवन में बुरा प्रभाव डालता है. इनका जिद्दी स्वभाव लोगों से दूरी का कारण बनता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ