Aaj ka Panchang: आज दोपहर तक है चतुर्दशी श्राद्ध का शुभ मुहूर्त, पढ़ें 20 सितंबर 2025 का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 20 सितंबर 2025, वार शनिवार को पितृपक्ष का चतुर्दशी श्राद्ध होगा. श्राद्ध पूजा के लिए आज दोपहर तक तीन शुभ मुहूर्त हैं. आइए जानते हैं चतुर्दशी श्राद्ध की पूजा के शुभ मुहूर्त और 20 सितंबर के पंचांग के बारे में.

Aaj ka Panchang 20 September 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 20 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 सितंबर 2025 को पितृपक्ष का चतुर्दशी श्राद्ध होगा. आज उन मृतकों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी हथियार द्वारा, दुर्घटना, आत्महत्या या अचानक हुई हो. आज श्राद्ध पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं. आज दोपहर 12:08 मिनट से दोपहर 12:57 मिनट तक कुतुप मुहूर्त है जिसके समाप्त होते ही रौहिण मुहूर्त का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 01:46 मिनट तक रहेगा. रौहिण मुहूर्त के समाप्त होते ही अपराह्न काल का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 04:12 मिनट तक रहने वाला है. इससे पहले ही सभी श्राद्ध अनुष्ठान करने शुभ रहेंगे. आइए अब जानते हैं दिनभर के शुभ-अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति और दिशा शूल आदि के बारे में.

विज्ञापन

तिथि, योग और दिशा शूल

आज सुबह 12:17 मिनट से देर रात तक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहने वाली है, जिससे पहले चतुर्दशी का संयोग बन रहा था. इसके अलावा इस समय साध्य योग चल रहा है, जो सुबह 08:06 मिनट तक रहेगा. साध्य योग के समाप्त होते ही शुभ योग का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा. साथ ही आज दिनभर पूर्व दिशा शूल रहने वाली है.

विज्ञापन

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो सुबह 08:05 मिनट से लेकर देर रात तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, जिससे पहले यानी इस समय मघा नक्षत्र चल रहा है. इसके अलावा इस वक्त विष्टि करण चल रहा है, जो सुबह 11:54 मिनट तक रहेगा. विष्टि करण के समाप्त होते ही शकुनि करण का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहने वाला है.

विज्ञापन

सम्वत और चंद्रमास

chandramas

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त और चंद्रोदय

आज प्रात: काल 06:28 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद शाम में 06:38 पर सूर्यास्त होगा. इस बीच शाम 05:51 पर चंद्रास्त होगा, जबकि 21 सितंबर 2025 को प्रात: काल 05:51 पर चंद्रोदय होने की संभावना है.

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह शनि की राशि कुंभ में रहेंगे.
  • तुला राशि में मंगल देव आज अकेले रहेंगे.
  • शनि देव आज मीन राशि में अकेले रहने वाले हैं.
  • गुरु देव आज बुध की राशि मिथुन में अकेले रहने वाले हैं.
  • सिंह राशि में शुक्र देव, केतु ग्रह और चंद्र देव युति स्थिति में रहेंगे.
  • बुध देव कन्या राशि में सूर्य देव के साथ बीते दिनों की तरह युति स्थिति में रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सूर्य ग्रहण से पहले 6 राशियों के जीवन में बढ़ेगा प्यार, दूर होगी प्रेमी की नाराजगी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ