Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 May 2026: मासिक शिवरात्रि पर सुबह से ही रहेगी भद्रा, जानें किस समय करें पूजा?

Aaj Ka Panchang: आज 15 मई 2026 को मासिक शिवरात्रि है, जिस दिन राहुकाल के साथ-साथ भद्रा भी रहेगी. इसके अलावा आज वृषभ संक्रांति भी है. यहां पर पंचांग के जरिए इस दिन के सभी मुहूर्त, योग, करण और अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में आप जान सकते हैं.

Aaj Ka Panchang 15 May 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 15 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मई 2026 को देवों के देव महादेव को समर्पित मासिक शिवरात्रि है. साथ ही वृषभ संक्रांति का संयोग बन रहा है. इसके अलावा सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा है. इसके अलावा करण वणिज त्रयोदशी तिथि तक रहेगा, जिसके बाद शाम 06:54 मिनट तक करण विष्टि रहेगा. वहीं, दिन के अंत में करण शकुनि का संयोग बन रहा है. चलिए अब जानें पंचांग से जुड़ी और अन्य बातों के बारे में.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05:30
  • सूर्यास्त- शाम 07:05
  • चन्द्रोदय- सुबह 04:41 (16 मई 2026)
  • चन्द्रास्त- शाम 05:31

ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर

विज्ञापन

नक्षत्र

नक्षत्र अश्विनी से दिन की शुरुआत हुई है, जो रात 08:14 मिनट तक रहेगा. हालांकि, इसके बाद नक्षत्र भरणी रहने वाला है.

शुभ समय

15 May 2026 Ka Shubh Muhurat

अशुभ समय

15 May 2026 Ka Ashubh Muhurat

किस राशि में कौन-सा ग्रह रहेगा?

  • राहु ग्रह- कुंभ राशि में 15 मई 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह- सिंह राशि में 15 मई 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह- मीन राशि में 15 मई 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह और चंद्र ग्रह- मेष राशि में 15 मई 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह और सूर्य ग्रह- वृषभ राशि में 15 मई 2026 (शुक्रवार) को गोचर करेंगे.
  • शुक्र ग्रह और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह- मिथुन राशि में 15 मई 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.

योग

आयुष्मान योग से दिन का आरंभ हुआ है, जो दोपहर 02:21 मिनट तक रहेगा. इसके बाद देर रात तक सौभाग्य योग रहने वाला है. इसके अलावा विडाल योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:30 से रात 08:14 मिनट तक रहेगा, जबकि आडल योग का इसके बाद आरंभ होगा, जो कि 16 मई 2026 की सुबह 05:30 मिनट पर समाप्त होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ