Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 July 2026: आज मासिक शिवरात्रि पर रहेगा भद्रा का साया, पंचांग से जानिए योग, नक्षत्र और करण
Aaj Ka Panchang: आज 12 जुलाई 2026 को मासिक शिवरात्रि है. आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. मासिक शिवरात्रि का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद खास होता है. चलिए पंचांग से जानें 12 जुलाई 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.
Aaj Ka Panchang 12 July 2026: आज 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर चतुर्थी तिथि आरंभ होगी. आज मासिक शिवरात्रि है और इसके साथ ही भद्रा का साया रहेगा. मासिक शिवरात्रि के अवसर पर शिव जी की पूजा करना शुभ होता है. आप पंचांग के जरिए दिनभर के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.
विज्ञापन
नक्षत्र, योग और करण
रोहिणी नक्षत्र सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र आरंभ होगा. मृगशिरा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा. इसके अलावा योग की बात करें, तो वृद्धि योग रात को 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. इसके बाद ध्रुव योग आरंभ होगा. गर करण दोपहर को 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वणिज करण रात को 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इसके बाद विष्टि करण आरंभ होगा.
आज 12 जुलाई 2026 के दिन की नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शुक्र और गुरु ग्रह 30 डिग्री पर मौजूद रहेंगे. यह दोनों ग्रह द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण करेंगे. इसके साथ ही अरुण ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. सूर्य ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह सिंह राशि में मौजूद हैं. इस पूरे वर्ष शनि ग्रह मीन राशि में रहने वाले हैं. इन सभी के अलावा राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.