Numerology Prediction 9 July 2026: 9 जुलाई 2026 दिन गुरुवार से कई मूलांक के लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. इन लोगों के लिए करियर में तरक्की के योग बनेंगे. आर्थिक तौर पर इनके लिए समय अच्छा रहेगा. अंक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के प्रभाव से अटके हुए काम में सफलता मिलेगी. 9 जुलाई के दिन का मूलांक 9 है. मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह हैं. इसके साथ ही 9 जुलाई 2026 के दिन के भाग्यांक देखें, तो 0+9+0+7+2+0+2+6=26 यानी 2+6=8 यानी 8 रहेगा. अंक शास्त्र के अनुसार, भाग्यांक 8 के स्वामी शनि ग्रह हैं. 9 जुलाई का दिन मंगल और शनि ग्रह के प्रभाव से सभी मूलांक के लिए कैसा रहेगा. आप इसके बारे में जान सकते हैं. यहां पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का 9 जुलाई का अंक भविष्यफल.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. सूर्य का शनि के साथ शत्रु और मंगल के साथ मित्रता का संबंध है. इन लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. आप लोगों की नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि, जल्दबाजी के कारण काम बिगड़ सकते हैं. आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा का मंगल और शनि के साथ तटस्थ संबंध है. आपके लिए समय सामान्य रहेगा. रिश्तों में गलतफहमी से बचना होगा. खर्चे कम करने की जरूरत है. वरना भविष्य में पैसों के लिए परेशान होना पड़ सकता है.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
अंक ज्योतिष में मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं. गुरु का मंगल के साथ मित्रता का संबंध है. इन्हें करियर में लाभ मिलेगा. करियर और व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे. आपके अटके हुए काम सफल हो सकते हैं.
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 वालों के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह का प्रभाव इन लोगों पर देखने को मिलेगा. राहु शनि के मित्र और मंगल के शत्रु हैं. इन्हें मेहनत का फल मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आप सोच-समझकर फैसला लें वरना जल्दबाजी के कारण नुकसान हो सकता है.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 के स्वामी बुध का मंगल और शनि के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के लिए समय सामान्य रहने वाला है. आपको जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है. व्यापारियों को जोखिम लेने से बचना होगा. निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 के लोगों के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं. शुक्र ग्रह का शनि के साथ मित्रता का भाव है. मंगल के साथ शुक्र का तटस्थ संबंध है. इनके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. व्यर्थ का खर्च करने से बचना होगा.
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
मूलांक 7 के स्वामी केतु हैं. केतु का मंगल के साथ शत्रु और शनि के साथ तटस्थ संबंध है. इन्हें काम पूरे करने में कठिनाई हो सकती है. नौकरी और व्यापार में आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
अंक ज्योतिष के अनुसार, भाग्यांक 8 रहने वाला है. भाग्यांक 8 के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं. शनि का मंगल के साथ विपरित संबंध है. इन्हें मंगल के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको क्रोध करने से बचना होगा. वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह के प्रभाव से इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आत्मविश्वास, ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. क्रोध के कारण रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. गुस्सा करने से बचना होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.