Amaranth Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बनेगा नया रास्ता, अब यहां से कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा

Amaranth Yatra: शिव भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अब नए रास्ते से जा सकेंगे. अमरनाथ यात्रा के लिए इस मार्ग के बनने के बाद भक्त एक दिन में अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा कर सकेंगे. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

AMARNATH YATRA.jpg

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Amaranth Yatra: अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए इस समय दो रास्ते हैं. अमरनाथ यात्रा के लिए दो रास्ते बालटाल और पहलगाम से हैं. अब इसके अलावा तीसरे मार्ग की मांग उठी है. बालटाल से अमरनाथ गुफा तक की दूरी 14 किलोमीटर है. इसके अलावा पहलगाम से अमरनाथ धाम तक की पैदल दूरी करीब 34 किलोमीटर है. अब इन दोनों से छोटे मार्ग को लेकर मांग उठी है. लद्दाख से अमरनाथ की पवित्र गुफा तक मार्ग तैयार करने को लेकर संकेत मिले हैं.

लद्दाख से कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा के लिए तीसरे मार्ग को विकसित करने की बात लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद ताशी ग्यालसन ने कही है. उनका कहना है कि, लद्दाख प्रशासन को केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार को अमरनाथ यात्रा के लिए तीसरे मार्ग को लेकर काम करना चाहिए. अगर यह मार्ग बनकर तैयार हो जाता है, तो श्रद्धालु एक ही दिन में अमरनाथ धाम यात्रा कर सकेंगे.

विज्ञापन

कहां से बनेगा नया रास्ता?

संबंधित अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित मार्ग जोजिला सुरंग के पूर्वी मुहाने से पवित्र गुफा तक बनेगा. इस मार्ग की लंबाई 6 किलोमीटर तक होगी. ऐसे में यह मार्ग सभी रास्तों से सबसे छोटा मार्ग होगा. लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना इस प्रस्ताव को लेकर दिलचस्प हैं. उन्होंने इसको लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की बात की है. यह मार्ग मीनामर्ग-द्रास से बनेगा. लद्दाख से अमरनाथ गुफा का मार्ग बनकर तैयार होने के बाद यह मार्ग सर्दियों में भी खुला रहेगा. इसके साथ ही यह मार्ग अमरनाथ यात्रा के अन्य मार्ग बालटाल और पहलगाम मार्ग की तुलना में अधिक अनुकूल रहेगा.

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2026

अमरनाथ यात्रा 2026 की बात करें, तो श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अनुसार यात्रा 3 जुलाई से लेकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी. यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद ही भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा सकेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ