Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 January 2026: सोमवार व्रत की पूजा कब करें? जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त समेत योग-करण

Aaj Ka Panchang: आज 12 जनवरी 2025 को शिव जी को समर्पित सोमवार का व्रत रखा जा रहा है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 12 जनवरी 2025 की तिथि, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर चन्द्रास्त के बारे में.

12 January 2026 Ka Panchang

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 12 January 2026: भगवान शिव के भक्तों के लिए साल में आने वाले प्रत्येक सोमवार का खास महत्व है क्योंकि इस दिन व्रत रखने व पूजा-पाठ करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. आज 12 जनवरी 2026 को भी सोमवार का व्रत रखा जा रहा है. हालांकि, इस दिन राहुकाल के साथ-साथ कई अशुभ योग बन रहे हैं, जिस दौरान पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं रहेगा. चलिए विस्तार से जानते हैं 12 जनवरी 2026 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि

12 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. प्रात: काल से दोपहर एक बजे तक नवमी तिथि रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा. बता दें कि सोमवार को देर रात तक दशमी तिथि रहेगी.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat

नक्षत्र

दिन की शुरुआत में स्वाति नक्षत्र है, जिसका समापन देर रात 09:05 मिनट पर होने वाला है. स्वाती नक्षत्र के बाद विशाखा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो दिन के अंत के साथ ही समाप्त होगा.

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र ग्रह: तुला राशि में 12 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 12 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 12 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 12 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 12 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
  • सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह: धनु राशि में 12 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Mercury Transit 2026 Horoscope: शुरू हुए इन 3 राशियों के संघर्ष से भरे दिन, बुध गोचर का पड़ रहा है अशुभ प्रभाव

विज्ञापन

योग

आज प्रात: काल में धृति योग रहेगा, जिसका समापन शाम में 06 बजे के आसपास होने वाला है. धृति योग के बाद शूल योग का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहेगा. हालांकि, इस बीच आडल योग का आरंभ सुबह 6:49 मिनट पर हो गया है, जो रात में 09 बजे तक रहेगा. आडल योग के बाद विडाल योग का आरंभ होगा, जो पूरी रात रहेगा.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:49
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजे
  • चन्द्रोदय- सुबह 02:06 (13 जनवरी 2026)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 12:49

12 जनवरी 2026 का शुभ समय

12 January 2026 Ka Shubh Muhurat

12 जनवरी 2026 का अशुभ समय

12 January 2026 Ka Ashubh Muhurat

करण

प्रात: काल में गर करण रहने वाला है, जिसका समापन दोपहर में 12 से 1 बजे के बीच होगा. गर करण के बाद वणिज करण का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह करीब 02 बजे तक रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ