Aaj Ka Panchang 12 December 2025: आज 12 दिसंबर 2025 को पौष माह का आठवां दिन है. आज दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी. अष्टमी तिथि के बाद पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाली है. नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में उत्तराफाल्गुनी का संयोग बना था. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आज सुबह 5 बजकर 50 मिनट तक था. हालांकि, अब हस्त नक्षत्र चल रहा है, जो देर रात तक रहने वाला है. चलिए अब विस्तार से जानते हैं 12 दिसंबर 2025, मां लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित शुक्रवार के दिन के पंचांग के बारे में.
आज के शुभ-अशुभ योग
आज के पावन दिन की शुरुआत अति शुभ प्रीति योग से हुई है. प्रीति योग आज सुबह 11:11 मिनट तक रहेगा. बता दें कि जैसे ही प्रीति योग खत्म हो जाएगा, वैसे ही आयुष्मान योग का आरंभ होगा. ये योग कल सुबह तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर आडल योग का आरंभ होगा, जो कल 13 दिसंबर की सुबह 05:50 मिनट तक रहने वाला है.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 07:04
- सूर्यास्त- शाम 05:25
- चन्द्रोदय- प्रात: काल 01:03 (13 दिसंबर 2025)
- चन्द्रास्त- दोपहर 12:39
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
आज के करण
करण की बात करें तो इस समय कौलव चल रहा है, जो दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहने वाला है. कौलव करण के बाद तैतिल करण का आरंभ होगा, जो कल 13 दिसंबर 2025 की सुबह 3 बजकर 43 मिनट तक रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.