---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 1 January 2022: इन 4 शुभ योगों में शुरु होगा नया साल, हर काम के लिए रहेगा लकी

Aaj ka Panchang, 1 January 2022: आज रविवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। दशमी सायं 7.11 बजे तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.45 बजे होगा। पंचांग के अनुसार आज चन्द्रोदय 1.38 […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 1 January 2022: आज रविवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। दशमी सायं 7.11 बजे तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.45 बजे होगा। पंचांग के अनुसार आज चन्द्रोदय 1.38 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 3.06 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आपकी हर मनचाही इच्छा पूरी करेंगे ज्योतिष के ये आसान टोटके

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 4.12 बजे से 4.53 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 4.12 बजे से 4.53 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.41 बजे से 11.22 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.03 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.26 बजे से 2.08 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.24 बजे से 1.42 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 4.17 बजे से 5.35 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आपके घर में भी है छिपकली तो जल्द मिलेगी ये खुशखबरी!

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.53 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। दोपहर 1.49 बजे से 3.08 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.45 बजे से रात्रि 9.08 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज शिव योग सुबह 7.25 बजे तक रहेगा। आज सुबह 6.58 बजे से सिद्ध योग आरंभ होगा जो अगले दिन 2 जनवरी को सुबह तक रहेगा। आज पूरे दिन रवि योग रहेगा। साथ ही सुबह 7.16 बजे से अर्द्धरात्रि 12.51 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि नामक शुभ योग रहेगा। आज विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.15 बजे से 2.57 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 01, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola