सोशल मीडिया पर लड़कों की इस आदत का बनाया था मजाक, युवती की चली गई नौकरी

युवती के एक्स अकाउंट पर करीब 13000 से अधिक फॅालोअर्स हैं। कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट किया तो बड़ी संख्या में लोगों ने उनका विरोध किया था।

Yuri Kawaguchi, Japan, Sweat Smell, X, trending, viral news

Anchor loses job after complaining men body odour: महिला एंकर को सोशल मीडिया पर लड़कों के पसीने की बदबू के बारे में शिकायत करना भारी पड़ गया। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला ने इस बारे में मजाक बनाया था। एंकर ने लड़कों को दिन में एक से अधिक बार नहाने की सलाह दी थी। जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। मामला तूल पकड़ते देख मीडिया कंपनी ने एंकर को अपने यहां से हटा दिया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया था ये पोस्ट

दरअसल, ये मामला जापान का है, यहां 8 अगस्त को 29 वर्षीय Yuri Kawaguchi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोस्ट में कहा गया था कि खासकर गर्मियों में लड़कों के शरीर में से पसीने की काफी बदबू आती है, जिसके साथ उनके साथ काम करना और उनके आसपास रहना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जमकर हुआ विरोध

यूरी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर विरोध किया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसके बाद यूरी को अपनी गलती का अहसास हुआ और 11 अगस्त को उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पुरानी पोस्ट के लिए लोगों से माफी मांगी।

विज्ञापन

कुछ लोग सपोर्ट में थे

बता दें यूरी ने अपनी पुरानी पोस्ट में कहा था कि लड़को को पसीने की बदबू छिपाने के लिए दिन में कई बार नहाना चाहिए। वह इसके लिए कोई अच्छी फ्रेगनेंस यूज कर सकते हैं, मैं तो ऐसी ही करती हूं। यूरी के एक्स अकाउंट पर करीब 13000 से अधिक फॅालोअर्स हैं। कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट किया तो बड़ी संख्या में लोगों ने उनका विरोध किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ