तीसरा विश्व युद्ध छिड़ा तो कौन से देश सबसे सेफ? एक तो है भारत का पड़ोसी, देखिए पूरी लिस्ट

World War 3: वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव को देखते हुए तीसरे विश्व युद्ध की आशंका ने एक बार फिर बल पकड़ा है। पिछले दोनों विश्व युद्धों में हुई तबाही का असर पूरी दुनिया पर पड़ा था और कई जगहों पर तो लोग अभी भी उससे उबर नहीं पाए हैं। जानिए कि अगर विश्व युद्ध की स्थिति बनी तो किन देशों के लोग सबसे सुरक्षित होंगे।

World Map Printed On Palms

Representative Image (Pixabay)

Safest Countries During World War 3 :  रूस और यूक्रेन के बीच तो जंग कब से चल रही है। इजराइल और हमास भी लड़ाई में उलझे हुए हैं। इसी बीच ईरान और इजराइल के बीच जब से तनाव बढ़ा है तब से तीसरे विश्व युद्ध (World War 3) की आशंका पहले से कहीं ज्यादा तेज हुई है। माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष आने वाले समय में और तेज होगा और इसका असर पूरी दुनिया में पड़ेगा। ऐसे में तीसरे विश्व युद्ध की आशंका को तो बल मिला ही है, लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर डर भी घर करने लगा है। इस रिपोर्ट में जानिए कि अगर तीसरा विश्व युद्ध (World War 3) छिड़ता है तो किन देशों के लोग सबसे ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन

अंटार्कटिका (Antarctica)

इस लिस्ट में लिस्ट में जिसका नाम वह है वह कोई देश नहीं बल्कि एक महाद्वीप है। हम बात कर रहे हैं अंटार्कटिका की। भले ही अंटार्कटिका को इसके एक्स्ट्रीम टूरिज्म, खूबसूरत नजारों और बर्फ के लिए जाना जाता है। तीसरा विश्व युद्ध होने की स्थिति में इसका असर इस महाद्वीप पर बहुत कम ही पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Antarctica

Antarctica (Pixabay)

अर्जेंटाइना (Argentina)

यूं तो अर्जेंटाइना का इतिहास विवादों में उलझने का ही रहा है। लेकिन इस दक्षिण अमेरिकी देश को परमाणु युद्ध के बाद सर्वाइवल के लिए सबसे बेहतर देशों में से एक माना गया है। परमाणु हमले का खेती पर काफी बुरा असर पड़ता है। लेकिन, यहां गेहूं जैसी प्रतिरोधी फसलें बड़ी मात्रा में होती हैं जो कि इसे सेफ देश बनाता है।

विज्ञापन
Buenos Aires, Argentina

Buenos Aires, Argentina (Pixabay)

भूटान (Bhutan)

भारत का पड़ोसी देश भूटान भी तीसरे विश्व युद्ध या परमाणु हमला होने की स्थिति में सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में आता है। सितंबर 1971 में संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने के बाद भूटान ने खुद को किसी भी विवाद की स्थिति में न्यूट्रल रहने का ऐलान किया था। इसी वजह से ग्लोबल पीस इंडेक्स में भी भूटान की रैंकिंग बेहतर रही है।

विज्ञापन
Bhutan

Bhutan (Pixabay)

फिजी (Fiji)

युद्ध की स्थिति में अगर आप किसी दूर-दराज की जगह जाना चाहते हैं तो फिजी बेस्ट ऑप्शन है। यह एक आइलैंड है जो प्रशांत महासागर में स्थित है। यहां से सबसे पास जो देश पड़ता है वह है ऑस्ट्रेलिया और दोनों कते बीच की दूरी लगभग 4345 किलोमीटर है। घने जंगलों से घिरा फिजी लड़ाई होने पर सेफ रहने के लिए परफेक्ट है।

विज्ञापन
Fiji

Fiji (Pixabay)

चिली (Chile)

यह दुनिया की सबसे लंबी तटरेखा वाला देश है जो कुल मिलाकर 6435 किलोमीटर लंबी है। अर्जेंटाइना का पड़ोसी देश चिली भी कई तरह की फसलों और प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है। दक्षिण अमेरिका में विकास की स्तर चिली में सबसे बेहतर है। ये सब बातें इसे विश्व युद्ध छिड़ने की स्थिति में काफी सुरक्षित बनाती हैं।

विज्ञापन
Chile

Chile (Pixabay)

ये देश भी हैं लिस्ट में शामिल

इन देशों के अलावा और भी कई देश हैं जो विश्व युद्ध होने पर काफी सेफ रह सकते हैं। इनमें ग्रीनलैंड, आइसलैंड, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, स्विट्जरलैंड और तुवालू जैसे देशों के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ