Bangkok Work From Home : कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान शुरू हुआ ‘वर्क फ्रॉम होम’ का कल्चर अब लगभग खत्म हो चुका है। दुनियाभर की कंपनियां अपने कर्मचारियों से कह चुकी हैं कि काम करने के लिए ऑफिस आना होगा। लेकिन एक शहर में यह कल्चर फिर लौटा है। यह शहर है बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक सिटी के कर्मचारियों से घर से काम करने के लिए कहा गया है और इसके पीछे की वजह है वायु प्रदूषण।
बता दें कि बैंकॉक इस समय वायु प्रदूषण के चलते खतरनाक धुंध की चादर से लिपटा हुआ है। यहां वायु प्रदूषण के नुकसान से बचने के लिए कर्मचारियों से घर से ही काम करने को कहा गया है। शहर के अधिकारियों ने यहां की कंपनियों से कहा है कि वो अपने कर्मचारियों को प्रदूषण से बचाने में मदद करें। उल्लेखनीय है कि एयर मॉनिटरिंग वेबसाइट आईक्यू एयर के अनुसार गुरुवार की सुबह बैंकॉक दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से एक था।
20 शहरों में प्रदूषण की स्थिति गंभीर
यहां के गवर्नर चैटचार्ट सिट्टिपुंट ने बुधवार की शाम को कहा था कि सभी सिटी एम्प्लाई गुरुवार और शुक्रवार को घर से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बैंकॉक के 50 में से कम से कम 20 शहरों में पीएम 2.5 पार्टिकल्स का स्तर इतना है जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। बता दें कि बैंकॉक और चियांग माई शहर को पिछले साल कई बार दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की डेली रैंकिंग में शामिल किया गया था।
लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है असर
वायु प्रदूषण की समस्या की वजह से थाईलैंड में पब्लिक हेल्थ क्राइसिस भी जन्म ले रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 के दौरान थाईलैंड में कम से कम 20 लाख लोगों को प्रदूषण की वजह से मेडिकल ट्रीटमेंट लेने की जरूरत पड़ी थी। यहां की सरकार ने वायु प्रदूषण के खिलाफ जंग को नेशनल एजेंडा बनाया है। थाईलैंड की प्रधानमंत्री स्रेथा थाविसिन की कैबिनेट ने इसे लेकर पिछले महीने क्लीन एयर एक्ट के एक ड्राफ्ट को भी एंडॉर्स किया था।
ये भी पढ़ें: कैसे खत्म हो पाएगा पाकिस्तान का राजनीतिक संकट?
ये भी पढ़ें: UAE के उपराष्ट्रपति ने PM Modi को भेंट की किताब
ये भी पढ़ें: USA में बर्फीले तूफान का कहर, 1200 उड़ानें कैंसिल
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
33 mins agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 hr agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
3 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
12 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
18 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines