बिना ऑर्डर के घर पर 12 घंटे में अमेजन से पहुंचे 100 पार्सल, बॉक्स खोला तो चौंक गई महिला

woman got parcel, amazon, Virginia viral news, trending news, Cindy Smith

Woman Got 100 Amazon Packages: एक महिला के घर एक दिन में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से एक के बाद एक 100  पैकेज की डिलीवरी हुई। इतने सारे पैकेज देखने के बाद महिला हैरान हो गई। महिला का कहना था कि उसने एक भी पैकेज का ऑर्डर नहीं किया है। मामला वर्जीनिया का है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंडी स्मिथ नाम की महिला जब अपने घर पहुंची तो उसे दर्जनों अमेजन के पैकेज मिले। उन्होंने कहा कि पैकेज पर एड्रेस तो मेरा ही था, लेकिन नाम लिक्सियाओ झांग लिखा था। थोड़ी देर बाद कुछ-कुछ मिनट पर अमेजन से डिलीवरी होने लगी। स्मिथ ने कहा कि कुछ पैकेज उनके पड़ोसियों के घर भी आए।

piles of amazon packages on a doorstep

स्मिथ ने कहा कि अमेजन के अलावा पैकेज फेडएक्स और अन्य कंपनियों से भी आए थे। उन्होंने बताया कि मैंने एक भी ऑर्डर नहीं दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ फोटोज में स्मिथ के घर के दरवाजे और बरामदे में दर्जनों पैकेज रखे हुए दिख रहे थे।

बॉक्स खोला तो ये सामान निकले

स्मिथ ने बताया कि जब उन्होंने कुछ बॉक्स खोले तो 1000 से अधिक दौड़ने और बाइक चलाने में यूज किए जाने वाले हेडलैंप, 800 ग्लू गन और बच्चों के खेलने वाली दर्जनों दूरबीनें मिलीं। स्मिथ ने बताया कि इनसे छुटकारा पाने के लिए मैंने कुछ प्रोडक्ट्स अपने पड़ोसियों को दे दिया। इसके अलावा मैं इन्हें कार में लेकर घूमने लगी और जो भी मुझे मिलता, इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स उन्हें दे देती।

a worker sorts packages

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। वाशिंगटन DC में इसी साल लिज़ गेल्टमैन के घर बच्चों के उपयोग में आने वाली चादरों के पैकेजों को डिलीवरी हुई थी। गेल्टमैन ने भी इसके लिए ऑर्डर नहीं किया था। इससे पहले सितंबर 2022 में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो की रहने वाली कोनी मैथ्यूज के घर अमेजन से करीब 100 स्पेस हीटर पहुंचाए गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ