कौन थे भाबेश चंद्र रॉय? हिंदू नेता...जिनकी निर्मम हत्या पर बांग्लादेश में मचा बवाल

Who Was Bhabesh Chandra Roy: बांग्लादेश में हिंदू नेता भाबेश चंद्र रॉय की निर्मम हत्या कर दी गई। इस हत्या पर भारत सरकार ने बांग्लादेश को खरी-खोटी सुनाई है। आइए जानते हैं भाबेश चंद्र रॉय कौन थे…

Bhabesh Chandra Roy

भाबेश चंद्र रॉय

Who Was Bhabesh Chandra Roy: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा बढ़ती जा रही है। इस हिंसा के बीच हिंदू नेता भाबेश चंद्र रॉय की निर्मम हत्या कर दी गई। उन्हें घर से अगवा किया गया, फिर पीट-पीटकर मार डाला गया। भारत ने इस घटना की निंदा की है। साथ ही वहां की अंतरिम सरकार को नसीहत भी दी है। भारत ने कहा है कि बांग्लादेश बिना किसी बहाने या भेदभाव के अल्पसंख्यकों की रक्षा की जिम्मेदारी को पूरा करे। बांग्लादेश की सरकार ने ऐसी घटनाओं पर कोई कार्रवाई भी नहीं की है। आइए अब जानते हैं भाबेश चंद्र रॉय कौन थे?

विज्ञापन

कौन थे भाबेश चंद्र रॉय? 

भाबेश चंद्र रॉय बांग्लादेश में हिंदू चेहरा थे। वह पूजा उडजापान परिषद की बिराल इकाई के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रॉय हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता के तौर पर पहचाने जाते थे। उनकी छवि काफी अच्छी थी।

विज्ञापन

क्या है पूजा उडजापान परिषद? 

बता दें कि पूजा उडजापान परिषद का बंगाली में अर्थ पूजा उत्सव परिषद या त्योहार उत्सव परिषद होता है। ये उन संगठनों से संबंधित है, जो हिंदू त्योहारों, खासकर दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने के लिए कार्यक्रमों का प्रबंध करते हैं। ये संगठन इन उत्सवों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय अपने त्योहारों को अच्छे से मना पाते हैं।

विज्ञापन

कैसे हुई भाबेश की मौत? 

भाबेश की पत्नी शांतना रॉय ने डेली स्टार को मामले के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाबेश दोपहर में घर पर ही थे। अचानक उन्हें शाम 4:30 बजे के आसपास एक कॉल आया। जिससे आरोपियों को ये पता चला कि वह घर पर ही थे। करीब आधे घंटे बाद चार लोग बाइक पर आए और भाबेश को अगवा कर ले गए। उन्हें नाराबारी गांव ले जाया गया, जहां बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।

विज्ञापन

हमलावरों ने उन्हें एक वैन में वापस घर भेज दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिवार ने उन्हें एक हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से दिनाजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ