Who Is Rashid Al Haddad In Hindi: यमन का सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राशिद अल हद्दाद काफी वायरल हो रहा है। उसे हॉट हूती समुद्री डाकू भी कहा जाता है। उसका लुक अमेरिकन एक्टर टिमोथी चालमेट ( Timothée Chalamet) के समान है। हालांकि, राशिद ने अपने फॉलोअर्स से कहा है कि वे उसके लुक पर ध्यान न देकर फिलीस्तान को मुक्त कराने में अधिक ध्यान दें।
कंधे पर एके-47 लटकाए नजर आया राशिद
राशिद वीडियो में भूरे रंग की खाकी ड्रेस पहने हुए नजर आ रहा है। उसके कंधे पर एके-47 लटका हुआ है। हालांकि, द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, वह समुद्री डाकू नहीं हो सकता। उसने जहाज के वास्तविक अपहरण का कोई फुटेज शेयर नहीं किया है।
‘गाजा में युद्ध पर केंद्रित करें ध्यान’
हूती विद्रोहियों द्वारा अपहरण किए जहाजों पर राशिद अल हद्दाद ने अपना वीडियो भी बनाया है। उसने अपने फॉलोअर्स से कहा है कि वे अपना ध्यान गाजा में युद्ध पर केंद्रित करें, न कि उसके लुक पर। राशिद ने ट्विटर पर एक वीडियो में कहा कि मैंने सुंदरता या किसी और चीज के बारे में बात नहीं की, लेकिन हमारा मुद्दा फिलीस्तान है। यह सुंदरता के बारे में बात करने का समय नहीं है।
राशिद अल हद्दा के टिकटॉक अकाउंट पर प्रतिबंध
एक रिपोर्ट के मुताबिक, राशिद अल हद्दा के टिकटॉक अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राशिद ने अपने कई वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में वह जापान चार्टर्ड गैलेक्सी लीडर कंटेनर जहाज पर सवार नजर आता है। इस जहाज पर वह 19 नवंबर को सवार हुआ था। उसने चालक दल के 25 सदस्यों के कैद कर रखा है।
यह भी पढ़ें: Video: टेक ऑफ के बाद प्लेन में लगी आग, फिर पायलट ने लिया ये फैसला तो टल गया बड़ा हादसा
नवंबर में पहली बार इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया वीडियो
राशिद ने पहली बार नवंबर में अपने इंस्टाग्राम पेज से जहाज का वीडियो शेयर किया था। उसने इसके बाद अपहरण किए गए जहाज से कई वीडियो शेयर किए। राशिद का कहना है कि वह मरने के लिए तैयार है, लेकिन इजरायली जहाजों पर बमबारी करना नहीं छोड़ेगा।
इंस्टाग्राम पर 27 हजार फॉलोअर्स
राशिद ने अपने इंस्टाग्राम थ्रेड्स पेज पर खुद को मीडिया व्यक्तित्व, अभिनेता और फोटोग्राफर बताया है। इंस्टाग्राम पर उसके 27 हजार एक्स पर 10 हजार फॉलोअर्स हैं। उसने टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर हजारों लाइक्स और व्यूज पाए हैं। उसके नाम से प्रशंसकों ने एक्स पर एक फैन अकाउंट भी बनाया है।
यह भी पढ़ें: 700 कारें…ताजमहल से भी दोगुना घर, मिलिए दुनिया की सबसे अमीर फैमिली से
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
32 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 hr agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
2 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
2 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
3 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
6 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
8 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत 4 आरोपियों का हुआ मेडिकल
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
10 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines