---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

700 कारें…ताजमहल से भी दोगुना घर, म‍िल‍िए दुन‍िया की सबसे अमीर फैम‍िली से

World Richest Family: UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इस फैमिली के हेड हैं। उन्हें दुबई में लोग MBZ के नाम से भी जानते हैं।

---विज्ञापन---

World Richest Family: विश्व की सबसे अमीर फैमिली वर्ल्ड के तकरीबन 6 फीसदी ऑयल रिजर्व का मालिकाना हक रखती है। इस फैमिली के Manchester City football club, मशहूर सिंगर Rihanna के ब्यूटी प्रोडक्टर Fenty और Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) में हिस्सेदारी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं दुबई की Al Nahyan रॉयल फैमिली के बारे में।

इस फैमिली का घर तीन पेंटागन जितना बड़ा है 

जानकारी के अनुसार अबू धाबी में इस फैमिली का तकरीबन 4078 करोड़ रुपये का (94 एकड़) में फैला पैलेस है। राजसी लुक वाला यह महल करीब तीन पेंटागन (29 एकड़ में फैला अमेरिका का डिफेंस हेडक्वार्टर) के बराबर जगह रखता है। इस पैलेस में 350000 क्रिस्टल और बेशकीमती ऐतिहासिक कलाकृतियां लगी हुई हैं, जो इसे आसपास के अन्य इस तरह के बड़े घरों से अलग बनाती है।

---विज्ञापन---

Bugatti  और Ferrari जैसी 700 गाड़ियों का कलेक्शन 

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इस फैमिली के हेड हैं। उन्हें दुबई में लोग MBZ के नाम से भी जानते हैं। नाहयान के परिवार में उनके 18 भाई, 11 बहनें और 9 बेटा-बेटी और 18 पोता-पोती हैं। MBZ के भाई Sheikh Hamad bin Hamdan al Nahyan के पास Mercedes-Benz CLK GTR, Bugatti Veyrons, Ferrari 599XX और McLaren MC12 जैसी एक या दो नहीं कुल करीब 700 कारों का कलेक्शन है।

---विज्ञापन---

विदेश में संपत्ति होने के कारण ‘landlord of London’ की ख्याति 

MBZ फैमिली की लंदन और पेरिस के पॉश इलाकों में काफी संपत्ति है। उनकी फैमिली के एक सदस्य को पूर्व में ‘landlord of London’ की ख्याति भी मिल चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2015 में दुबई की इस रॉयल फैमिली की संपत्ति ब्रिटिश रॉयल फैमिली से तुलना योग्य थी। Al Nahyan रॉयल फैमिली के पास अपने 8 निजी जेट हैं। उनकी कंपनी ने UK फुटबॉल टीम Manchester City को 2122 करोड़ में खरीदा था।

First published on: Jan 19, 2024 01:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola