कौन हैं मर्लिन मुनरो, आजकल क्यों चर्चा में है उनका घर, जहां मौत के 60 साल बाद भी फैंस चढ़ाते हैं फूल
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

अमेरिकी एक्ट्रेस और कॉमेडियन मर्लिन मुनरो के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। लॉस एंजिल्स में स्थित उनके घर को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है, उनका घर अभी नहीं ढहाया जाएगा। यह फैसला लॉस एंजिल्स के अधिकारियों के हस्तक्षेप करने के बाद लिया गया है।
मुनरो लॉस एंजिल्स के 12305 फिफ्थ हेलेना ड्राइव में रहा करती थीं, जहां 36 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया था। 4 बेडरूम वाला स्पेनिश शैली में बना उनका घर, लॉस एंजिल्स के शांत इलाके में स्थित है। बता दें कि जहां पर मुनरो का घर बना हुआ है, उसे ‘हेलेनस’ के नाम से लोग जानते हैं।
लॉस एंजिल्स की सिटी काउंसिल वुमेन ट्रैसी पार्क ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें ब्रेंटवुड से मुनरो के घर को बचाने के लिए काफी लोगो के कॉल आए, जिसके बाद उन्होंने इसके लिए प्रयास शुरू किए। मुनरो के ऐतिहासिक घर को बचाने के लिए शहर के भवन विभाग में एक प्रस्ताव पेश किया।
प्रस्ताव को काउंसिल ने वोट करते हुए सर्वसम्मति से आगे बढ़ाया। शहर के भवन विभाग ने इस पर विचार करके मुनरो के घर के लिए जारी किये गये विध्वंस परमिट को रद्द कर दिया। काउंसिल की ओर से इस तरह का प्रस्ताव अक्सर तब जारी किया जाता है, जब किसी ऐतिहासिक संरक्षण की क्षति होने की संभावना होती है।
बता दें कि मर्लिन अमेरिका की मशहूर एक्टर, कॉमेडियन, गायिका और मॉडल थीं, जिनकी गिनती हॉलीवुड की हॉट स्टार सेलिब्रिटीज में होती है। उनको फिल्म इंडस्ट्री में निभाए गये अपने किरदारों के लिए याद किया जाता है। मुनरो को दुनिया छोड़े हुए 60 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके फैन्स आज भी लॉस एंजिल्स में स्थित उनके घर के सामने फूल चढ़ाते हैं।
(Zolpidem)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: