Who is Anita Verma Lallian: मशहूर अमेरिकन-कैनेडियन एक्टर और ‘फ्रेंड्स स्टार’ मैथ्यू पेरी के घर को एक नया मालिक मिल गया है। उनके घर को भारतवंशी अनीता वर्मा ललियन ने 8.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 71 करोड़ रुपये में खरीदा है। मैथ्यू पेरी की 54 साल की उम्र में पिछले साल 28 अक्टूबर को मौत हो गई थी। एक्टर, कॉमेडियन और प्रोड्यूसर मैथ्यू पेरी को एनबीसी टेलीविजन सीरीज फ्रेंड्स (1994-2004) में चैंडलर बिंग के रूप में पहचान मिली थी। आइए जानते हैं कौन हैं अनीता वर्मा ललियन? जिन्होंने मशहूर एक्टर के घर में पूजा करवाकर नई शुरुआत की है। जहां पेरी मृत पाए गए थे।
रियल एस्टेट कंसल्टेंट और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की ओनर
अनीता वर्मा रियल एस्टेट कंसल्टेंट और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘कैमलबैक प्रोडक्शंस’ की मालिक हैं। वह एरिजोना में एक फेमस रियल एस्टेट एडवाइजर भी हैं। अनीता के माता-पिता कुलदीप और बीनू और उनकी बहन जेनिफर रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े हैं। वे ‘वर्मालैंड’ नाम की कंपनी चलाते हैं। अनीता ने साउदर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है। उन्हें कमला हैरिस का समर्थक माना जाता है।
पंडितजी आए आशीर्वाद देने
उन्होंने लॉस एंजिल्स स्थित विला में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इस विला में पेरी हॉट टब में मृत पाए गए थे। अनीता वर्मा का कहना है कि हमने मैथ्यू पेरी के जीवन के सकारात्मक पहलुओं, उनकी प्रतिभा और उनके द्वारा लोगों की दी गई खुशी का सम्मान करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा- “मैं हिंदू हूं। हमारी संस्कृति में जब भी आप नया घर खरीदते हैं तो आशीर्वाद और प्रार्थना करते हैं। एरिजोना से हमारे पंडितजी आशीर्वाद देने के लिए घर आए, हम इसके लिए भाग्यशाली हैं।”
ये भी पढ़ें: यूट्यूबर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, BMW कार के उड़े परखच्चे, सामने आया आखिरी वीडियो
स्वर्ग का एक टुकड़ा
अनीता ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- जिस क्षण मैंने इस घर में एंट्री ली। मुझे इसकी विशेषताओं, विशेष रूप से प्रशांत महासागर के दृश्य से बहुत प्यार हो गया। अनीता ने आगे लिखा- खुद एक रियल एस्टेट डेवलपर के रूप में मेरा मानना है कि हर प्रॉपर्टी का एक इतिहास होता है। हर घर में वह ऊर्जा होती है जो वर्तमान मालिक उसमें लाता है। यह स्वर्ग का एक टुकड़ा है जो रोशनी से भरा है और हमारे लिए छुट्टी मनाने का घर है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं कश्यप काश? अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का चीफ बन सकता है भारत का लाल
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
2 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
3 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
7 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
17 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
23 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines