यूट्यूबर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, BMW कार के उड़े परखच्चे, सामने आया आखिरी वीडियो

YouTuber Andre Beadle Death: ब्रोंक्स निवासी आंद्रे बीडल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थे। उनकी कार एक पोल से टकराकर पलट गई। इस एक्सीडेंट में वह बुरी तरह घायल हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।

Andre Beadle Dies

यूट्यूबर आंद्रे बीडल की मौत।

YouTuber Andre Beadle Death: न्यूयॉर्क के मशहूर यूट्यूबर और कार इन्फ्लुएंसर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनकी BMW कार क्वींस एक्सप्रेसवे पर पलट गई। न्यूयॉर्क पुलिस के अनुसार, ब्रोंक्स निवासी आंद्रे बीडल सोशल मीडिया पर ‘1स्टॉकएफ30’ के नाम से जाना जाता था। रात 1 बजे के बाद JFK एयरपोर्ट के पास नासाउ एक्सप्रेसवे पर तेज गति से गाड़ी चला रहे थे। तभी उन्होंने कार पर कंट्रोल खो दिया और ये एक लाइट पोस्ट से टकरा गई। ये हादसा इतना भयावह था, जिसे देखकर वहां मौजूद भीड़ दहल गई।

विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू M240 कार चला रहा था बीडल 

बीडल की उम्र 25 साल थी। उसके इंस्टाग्राम पर 233,000 से ज्यादा फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 58,700 सब्सक्राइबर हैं। वह बैंगनी रंग की 2023 बीएमडब्ल्यू M240 कार चला रहा था। वह बायीं लेन में तेज गति से गाड़ी चला रहा था। अचानक उसकी कार सड़क से नीचे उतरते समय दूसरी ओर दाहिनी ओर मुड़ गई और खंभे से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि बीडल को दुर्घटना के बाद जमैका अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कार की स्पीड के बारे में बघारी थी शेखी 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में ये भयावह क्षण कैद हुआ है। जब बीडल ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतर गई। लोग क्षतिग्रस्त कार की ओर दौड़े। खास बात यह है कि बीडल ने अपनी मौत से दो सप्ताह पहले ही अपनी कार की रोंगटे खड़े कर देने वाली स्पीड के बारे में शेखी बघारी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये कार 3.08 सेकंड में 60 से 100 मील यानी लगभग 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके बाद 2.97 सेकंड में 100 से 150 मील लगभग 241 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। खास बात यह है कि उसके साथ एक 21 साल का लड़का भी था। जिसकी जान बच गई।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ