कौन हैं कश्यप काश? अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का चीफ बन सकता है भारत का लाल

Kashyap Kash Patel Donald Trump: भारतवंशी कश्यप काश पटेल का परिवार मूल रूप से गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है। कश्यप को डोनाल्ड ट्रंप का खास माना जाता है।

Kashyap Kash Patel

कश्यप काश पटेल।

विज्ञापन

Kashyap Kash Patel Donald Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। इसी के साथ एडमिनिस्ट्रेशन में भी बदलाव होने की संभावना है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA पर दुनियाभर की निगाह जमी हैं। ऐसे में एक शख्स का नाम चर्चा में आ गया है, जिसकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। हम बात कर रहे हैं कश्यप काश पटेल की। जो ट्रंप सरकार में अगले CIA चीफ बनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं वह कौन हैं…

सीआईए चीफ बनना तय 

ट्रम्प सरकार में भारतवंशी काश पटेल का CIA चीफ बनना तय माना जा रहा है। उनकी गिनती ट्रम्प के वफादारों में होती है। काश का जन्म गार्डन सिटी न्यूयॉर्क में हुआ था। हालांकि उनका परिवार मूल रूप से गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है। उनके माता-पिता पहले युगांडा गए थे। जहां से वे 1970 में अमेरिका आए। कश्यप काश पटेल ने रिचमंड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। जबकि यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से कानून की पढ़ाई की है। उन्होंने 9 साल तक एक वकील के रूप में कोर्ट में प्रैक्टिस की। इसके बाद अमेरिकी न्याय विभाग में शामिल हो गए। वह रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े हैं और ट्रंप के काफी खास माने जाते हैं।

विज्ञापन

2019 में हुए थे ट्रंप प्रशासन में शामिल 

वह 2019 में ट्रंप प्रशासन में शामिल हुए थे। उन्होंने अब तक देश की रक्षा और खुफिया विभागों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारी, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यवाहक वरिष्ठ सलाहकार और ट्रम्प के राष्ट्रपति पद के दौरान कार्यवाहक रक्षा सचिव के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्य कर चुके हैं। ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान काश पटेल ने ISIS, अल-बगदादी और कासिम अल-रिमी जैसे अल-कायदा नेतृत्व को खत्म करने और कई अमेरिकी बंधकों को वापस लाने में बड़ी भूमिका निभाई। ये मिशन ट्रंप की टॉप प्रायोर्रिटी में शामिल थे।

विज्ञापन

उषा चिलुकुरी वेंस का सेकंड लेडी बनना तय 

काश के साथ ही एक और भारतवंशी ट्रंप सरकार में चर्चित शख्सियत रहेंगी। उषा चिलुकुरी वेंस उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस की पत्नी हैं। उषा ‘सेकंड लेडी’ बनने जा रही हैं। उनका परिवार आंध्र प्रदेश के गांव वडलुरु का रहने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ