America: विवेक रामास्वामी ने क्यों कही FBI को बंद कर देने की बात? अमेरिका में राष्ट्रपति पद के हैं उम्मीदवार

Vivek Ramaswamy says FBI should be Shut Down : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन प्रत्याशी विवेक रामास्वामी ने एफबीआई को बंद कर देने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि मैं राष्ट्रपति बना तो ऐसा ही करूंगा।

US Republican presidential candidate Vivek Ramaswamy

US Republican presidential candidate Vivek Ramaswamy

Vivek Ramaswamy says FBI should be Shut Down :  अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने यहां की इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी सर्विस फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) को बंद कर देने की बात कही है। उन्होंने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में ऐसा कहा।

विज्ञापन

भारतीय मूल के रामास्वामी का कहना है कि एफबीआई में अब सुधार लाने की संभावना नहीं है। ऐसे में सही कदम यह होगा कि इसे बंद कर दिया जाए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति यह एक्शन ले सकता है और अगर मैं राष्ट्रपति चुना गया तो ऐसा ही करूंगा।

विज्ञापन

रामास्वामी के इस रुख ने फेडरल लॉ एजेंसियों की भूमिका और उनमें सुधार लाने के मुद्दे पर बहस शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने विवेक रामास्वामी की इस बात को पूरी तरह से सही करार दिया है।

विज्ञापन

कुछ ऐसी रही यूजर्स की प्रतिक्रिया

एक यूजर ने लिखा कि यह बिल्कुल सही रुख है। आप जीतें या नहीं, मैं खुश हूं कि राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल कोई व्यक्ति यह बात कहने की हिम्मत दिखा रहा है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि आप ऐसे ही जादू की छड़ी नहीं घुमा सकते। एफबीआई को बदलने या इसमें सुधार लाने के लिए लिए एक सोची समझी योजना की जरूरत है।

विज्ञापन

एक और पोस्ट में रामास्वामी ने लिखा कि यह सुनने में जितना लगता है असल में ऐसा करना उससे कहीं ज्यादा प्रैक्टिकल है। एफबीआई में स्टाफ की संख्या 35,842 है। उन्होंने कहा कि ब्यूरो में शामिल 56 प्रतिशत प्रोफेशनल ब्यूरोक्रेट्स को तुरंत बाहर कर देना चाहिए। इसके केवल 44 प्रतिशत कर्मचारी स्पेशल एजेंट और इंटेलिजेंस एनालिस्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ