अमेरिका ने ईरानी तेल के लिए जनरल लाइसेंस किया रद्द, कहा- नतीजे भुगतने होंगे; होर्मुज पर हमलों से भड़के ट्रंप

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर आवाजाही को लेकर हुए एमओयू के बाद हालात सामान्य हो ही रहे थे कि ईरान की ओर से तीन तेल के टैंकरों पर हुए हमलों के बाद दोनों देशों के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ चुकी है. इन हमलों ने नई चिंताएं भी पैदा की हैं. वहीं, दूसरी ओर कतर ने ईरान के उप राजदूत को तलब किया है.

donald trump

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर आवाजाही को लेकर हुए एमओयू के बाद हालात सामान्य हो ही रहे थे कि ईरान की ओर से तीन तेल के टैंकरों पर हुए हमलों के बाद दोनों देशों के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ चुकी है. इन हमलों ने नई चिंताएं भी पैदा की हैं. वहीं, दूसरी ओर कतर ने ईरान के उप राजदूत को तलब किया है.

विज्ञापन

सऊदी अरब ने भी इन हमलों की कड़ी निंदा की है. अमेरिका ने भी इन हमलों के बाद कड़ा कदम उठाया है. मिली जानकारी के बाद अमेरिका ने ईरान से जुड़ा जनरल लाइसेंस वापस ले लिया है.

विज्ञापन

अमेरिका ने ईरान से संबंधित जनरल लाइसेंस रद्द करने का ऐलान किया है. ट्रंप प्रशासन के इस कदम के साथ ही ईरानी तेल के उत्पादन और बिक्री के लिए अमेरिकी अनुमति अब खत्म हो चुकी है. अमेरिकी वित्त विभाग ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर इसको लेकर जानकारी भी दी है. अमेरिकी वित्त विभाग के मुताबिक ईरानी तेल के उत्पादन और बिक्री से जुड़ा 21 जून को जारी आदेश संशोधित कर वापस ले लिया गया है.

लाइसेंस के जरिए ईरान को दी थी ये अनुमति

इस आदेश के जरिये अमेरिकी वित्त विभाग ने ईरान तेल के उत्पादन, बिक्री और आपूर्ति की अनुमति दी थी. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के हालिया एक्शन के बाद यह फैसला लिया गया है. अधिकारियों ने होर्मुज में हमलों को अस्वीकार्य बताया और कहा कि अब ईरान को इसके परिणाम भुगतने होंगे. होर्मुज में ताजा टेंशन के बावजूद अमेरिका-ईरान की बातचीत जारी रहेगी.

विज्ञापन

सऊदी अरब ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि वार्ताकार अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए पूरी ईमानदारी और सद्भावना के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं. इससे पहले, सऊदी अरब ने होर्मुज में हमलों की कड़ी निंदा की और इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया. सऊदी विदेश मंत्रालय ने होर्मुज में सऊदी तेल टैंकर पर हमले की जानकारी दी और निंदा करते हुए ईरान से ऐसी सभी गतिविधियां तुरंत बंद करने की अपील की, जो समुद्री नौवहन के लिए खतरा पैदा करती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ