US-Iran War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान फिर आमने-सामने
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान फिर आमने-सामने हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी के अनुसार लगातार दूसरी रात दक्षिणी ईरान में अमेरिका ने ताबड़तोड़ हमले किए। दक्षिणी ईरान में कई बंदरगाहों और सैन्य स्थलों को बड़े पैमाने पर किए गए हवाई हमले से नुकसान पहुंचा। जिन इलाकों को नुकसान पहुंचा, उनमें बंदर अब्बास, चाबहार, कोनारक, बुशहर और सीरिक शामिल हैं।
चाबहार में समुद्री यातायात नियंत्रण टावर को निशाना बनाया गया। चाबहार और दक्षिणी ईरान के अधिकांश हिस्सों में पावर आउटेज दर्ज किए गए है। चाबहार के इमाम अली हॉस्पिटल को नुकसान पहुंचा है। बंदर-ए-लंगेह और बंदर-ए-जस्क में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जो अमेरिकी हवाई हमलों का परिणाम बताई जा रही हैं। वहीं हमलों से लोगों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है।